ममता पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, बोले- होली पर उपद्रव तक नहीं रोक सकीं

JAGRAN DESK

सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर उनके राज्य में ऐसी घटनाओं को लेकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, "होली के दौरान उपद्रव को कंट्रोल करने में नाकाम लोगों ने प्रयागराज के महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' तक कहा था. लेकिन, हमने कहा कि यह 'मृत्यु' नहीं है, बल्कि यह 'मृत्युंजय' है. यह महाकुंभ है."

महाकुंभ 2025 खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी इसका जिक्र सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से लगातार किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहे जाने पर निशाना साधा और कहा, “जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में नाकाम रहे, उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा था.”

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ में पहली बार तमिलनाडु से लोग आए थे. केरल से भी लोग यहां आए थे. उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 25 करोड़ है और होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई, लेकिन पश्चिम बंगाल में होली के दौरान कई जगह उपद्रव हुए. जो लोग होली के दौरान उपद्रव को कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुए हैं, उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा था.”

बंगालः होली के दिन युवक की हो गई थी हत्या

होली के दिन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में होली के जश्न के दौरान हुई मारपीट में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई. टीटागढ़ में अपने घर के पास दोस्तों के साथ होली खेल रहे आकाश चौधरी उर्फ ​​अमर को तीन-चार लड़कों ने घेर लिया. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बहस शुरू होने पर हमलावरों ने उनकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर बार-बार चाकू से हमला किए.

सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर उनके राज्य में ऐसी घटनाओं को लेकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, “होली के दौरान उपद्रव को कंट्रोल करने में नाकाम लोगों ने प्रयागराज के महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ तक कहा था. लेकिन, हमने कहा कि यह ‘मृत्यु’ नहीं है, बल्कि यह ‘मृत्युंजय’ है. यह महाकुंभ है. महाकुंभ के 45 दिनों के आयोजन में अकेले पश्चिम बंगाल से रोजाना 50 हजार से लेकर 1 लाख लोग इस आयोजन का हिस्सा थे.”

सीएंम ममता बनर्जी ने क्या कहा था

महाकुंभ के संगम नोज पर 29 जनवरी की रात हुई भगदड़ के कुछ दिनों बाद, जहां आधिकारिक तौर पर 30 लोगों की मौत की बात कही गई थी, सीएम ममता ने पिछले महीने 18 फरवरी को कहा था कि भगदड़ की घटनाओं की वजह से महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल गया है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि महाकुंभ में मौतों के वास्तविक आंकड़े को अधिकारियों ने दबा दिया. पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपने भाषण के दौरान सीएम ममता ने कहा था, उन्होंने मौतों के आंकड़े को कम करने के लिए सैकड़ों शवों को छिपा दिया. बीजेपी शासन में महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल गया है.

गोरखपुर में सीएम आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने महाकुंभ में कई राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने के लिए कुछ राज्यों में मंत्रियों को भेजा और यदि संभव हुआ तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की. उन्होंने सकारात्मक लेखन के जरिए महाकुंभ को दुनिया के सबसे बड़े आयोजन में बदलने में मदद करने को लेकर मीडिया को भी धन्यवाद दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ममता पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, बोले- होली पर उपद्रव तक नहीं रोक सकीं

JAGRAN DESK

महाकुंभ 2025 खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी इसका जिक्र सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से लगातार किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहे जाने पर निशाना साधा और कहा, “जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में नाकाम रहे, उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा था.”

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ में पहली बार तमिलनाडु से लोग आए थे. केरल से भी लोग यहां आए थे. उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 25 करोड़ है और होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई, लेकिन पश्चिम बंगाल में होली के दौरान कई जगह उपद्रव हुए. जो लोग होली के दौरान उपद्रव को कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुए हैं, उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा था.”

बंगालः होली के दिन युवक की हो गई थी हत्या

होली के दिन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में होली के जश्न के दौरान हुई मारपीट में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई. टीटागढ़ में अपने घर के पास दोस्तों के साथ होली खेल रहे आकाश चौधरी उर्फ ​​अमर को तीन-चार लड़कों ने घेर लिया. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बहस शुरू होने पर हमलावरों ने उनकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर बार-बार चाकू से हमला किए.

सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर उनके राज्य में ऐसी घटनाओं को लेकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, “होली के दौरान उपद्रव को कंट्रोल करने में नाकाम लोगों ने प्रयागराज के महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ तक कहा था. लेकिन, हमने कहा कि यह ‘मृत्यु’ नहीं है, बल्कि यह ‘मृत्युंजय’ है. यह महाकुंभ है. महाकुंभ के 45 दिनों के आयोजन में अकेले पश्चिम बंगाल से रोजाना 50 हजार से लेकर 1 लाख लोग इस आयोजन का हिस्सा थे.”

सीएंम ममता बनर्जी ने क्या कहा था

महाकुंभ के संगम नोज पर 29 जनवरी की रात हुई भगदड़ के कुछ दिनों बाद, जहां आधिकारिक तौर पर 30 लोगों की मौत की बात कही गई थी, सीएम ममता ने पिछले महीने 18 फरवरी को कहा था कि भगदड़ की घटनाओं की वजह से महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल गया है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि महाकुंभ में मौतों के वास्तविक आंकड़े को अधिकारियों ने दबा दिया. पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपने भाषण के दौरान सीएम ममता ने कहा था, उन्होंने मौतों के आंकड़े को कम करने के लिए सैकड़ों शवों को छिपा दिया. बीजेपी शासन में महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल गया है.

गोरखपुर में सीएम आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने महाकुंभ में कई राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने के लिए कुछ राज्यों में मंत्रियों को भेजा और यदि संभव हुआ तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की. उन्होंने सकारात्मक लेखन के जरिए महाकुंभ को दुनिया के सबसे बड़े आयोजन में बदलने में मदद करने को लेकर मीडिया को भी धन्यवाद दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/cm-yogi-adityanath-said-on-mamta-could-not-stop-even/article-14203

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.