- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- सिवान में CM योगी की हुंकार: कहा – बिहार में भी चलना चाहिए बुलडोजर, जंगल राज की वापसी नहीं होने देंग...
सिवान में CM योगी की हुंकार: कहा – बिहार में भी चलना चाहिए बुलडोजर, जंगल राज की वापसी नहीं होने देंगे
Jagran Desk
विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत माफिया शाहबुद्दीन के गढ़ सिवान में चुनावी हुंकार भरी।
रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस जनसभा में सीएम योगी के पहुंचते ही भीड़ ने “जय श्रीराम” और “बाबा का बुलडोजर” के नारे लगाए। कई समर्थक बुलडोजर लेकर सभा स्थल पहुंचे थे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।
योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि बिहार में अब अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलडोजर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में हमने माफिया राज खत्म किया, अब बिहार को भी सुशासन की जरूरत है। इस बार का चुनाव विकास और कानून व्यवस्था की दिशा तय करेगा।”
मुख्यमंत्री ने राजद और महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये दल अपराधियों को संरक्षण देने वाली ताकतें हैं, और बिहार की जनता को ऐसे लोगों को सत्ता से दूर रखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
“बिहार को योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए” – समर्थक
सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने बुलडोजर लेकर नारे लगाए कि बिहार में भी योगी आदित्यनाथ जैसे सख्त मुख्यमंत्री की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने भीड़ से कहा, “बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास, रोजगार और सुरक्षा के एजेंडे पर काम कर रही है। अपराधियों और अराजक तत्वों के लिए अब कोई जगह नहीं है, बाकी काम बुलडोजर करेगा।”
राजद पर मंदिर विरोध का आरोप
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियाँ देवी सीता के मंदिर निर्माण का विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग औरंगजेब की कब्र पर सजदा करते हैं, वे कभी जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर सकते।”
उन्होंने बताया कि 6,100 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या धाम को बिहार के सीतामढ़ी से जोड़ने का काम जारी है, जो उत्तर भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने रैली में उपस्थित जनता से एनडीए उम्मीदवार विकास सिंह (जीशू सिंह) को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की नींव को और मजबूत करना समय की जरूरत है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए