पुतिन को मारने की साजिश? रूसी राष्ट्रपति के काफिले की लिमो कार में ब्लास्ट

JAGRAN DESK

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लग्जरी कार लिमोजिन में जबरदस्त धमाका हुआ है. धमाका मॉस्को में FSB मुख्यालय के बाहर हुआ है. जोरदार धमाके के बाद लिमो कार में आग लग गई. इंजन से आग निकली फिर पूरी कार में फैल गई. कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

मॉस्को से इस वक्त बहुत बड़ी खबर आ रही है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लग्जरी कार लिमोजिन में जबरदस्त धमाका हुआ है. धमाका मॉस्को में FSB मुख्यालय के बाहर हुआ है. हालांकि, इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जोरदार धमाके के बाद लिमो कार में आग लग गई. इंजन से आग निकली फिर पूरी कार में फैल गई.

कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार में धमाके की जांच की जा रही है. यह धमाका खुद-ब-खूद हुआ या इसमें किसी की कोई साजिश है, इसका पता लगाया जा रहा है. वैसे अभी तक इस धमाके में किसी का नाम सामने नहीं आया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुतिन के खिलाफ यह साजिश किसने की? क्या कार में धमाके का यूक्रेन युद्ध से कोई कनेक्शन है?

जेलेंस्की ने की थी पुतिन के मरने की भविष्यवाणी

हाल ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर भविष्यवाणी की थी. 2 दिन पहले जेलेंस्की ने कहा था कि पुतिन जल्द मर जाएंगे. कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही थी.

हालांकि, पुतिन के खराब स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच जेलेंस्की ने यह टिप्पणी की थी. पुतिन 72 साल के हैं. उन्हें कई बीमारियां हैं. पिछले साल उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था. इसके बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से चली आ रही जंग कब खत्म होगी, यह फिलहाल तय नहीं है. इस युद्ध में अभी तक न पुतिन की जीत हुई है और जेलेंस्की की हार. ऐसे में यह युद्ध और कितना लंबा चलेगा या जल्द खत्म हो जाएगा, यह कहना मुश्किल है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पुतिन को मारने की साजिश? रूसी राष्ट्रपति के काफिले की लिमो कार में ब्लास्ट

JAGRAN DESK

मॉस्को से इस वक्त बहुत बड़ी खबर आ रही है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लग्जरी कार लिमोजिन में जबरदस्त धमाका हुआ है. धमाका मॉस्को में FSB मुख्यालय के बाहर हुआ है. हालांकि, इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जोरदार धमाके के बाद लिमो कार में आग लग गई. इंजन से आग निकली फिर पूरी कार में फैल गई.

कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार में धमाके की जांच की जा रही है. यह धमाका खुद-ब-खूद हुआ या इसमें किसी की कोई साजिश है, इसका पता लगाया जा रहा है. वैसे अभी तक इस धमाके में किसी का नाम सामने नहीं आया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुतिन के खिलाफ यह साजिश किसने की? क्या कार में धमाके का यूक्रेन युद्ध से कोई कनेक्शन है?

जेलेंस्की ने की थी पुतिन के मरने की भविष्यवाणी

हाल ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर भविष्यवाणी की थी. 2 दिन पहले जेलेंस्की ने कहा था कि पुतिन जल्द मर जाएंगे. कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही थी.

हालांकि, पुतिन के खराब स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच जेलेंस्की ने यह टिप्पणी की थी. पुतिन 72 साल के हैं. उन्हें कई बीमारियां हैं. पिछले साल उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था. इसके बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से चली आ रही जंग कब खत्म होगी, यह फिलहाल तय नहीं है. इस युद्ध में अभी तक न पुतिन की जीत हुई है और जेलेंस्की की हार. ऐसे में यह युद्ध और कितना लंबा चलेगा या जल्द खत्म हो जाएगा, यह कहना मुश्किल है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/conspiracy-to-kill-putin-russian-presidents-convoy-blast-in-limo/article-16003

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.