घरेलू विवाद में दंपति ने दी जान, घर में अकेले रह गए दो मासूम

बांदा, UP

बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। दोनों के छोटे-छोटे बच्चे घर में रोते हुए मिले, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव का है। शनिवार शाम को घर के अंदर से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जब अंदर देखा गया तो पति और पत्नी अलग-अलग कमरों में फांसी के फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय लल्लू और उनकी 28 वर्षीय पत्नी गोमती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो छोटे बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार, दिन में किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी, लेकिन शाम के समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने पक्के कमरे में और पत्नी ने कच्चे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2026 By दैनिक जागरण

घरेलू विवाद में दंपति ने दी जान, घर में अकेले रह गए दो मासूम

बांदा, UP

बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। दोनों के छोटे-छोटे बच्चे घर में रोते हुए मिले, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव का है। शनिवार शाम को घर के अंदर से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जब अंदर देखा गया तो पति और पत्नी अलग-अलग कमरों में फांसी के फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय लल्लू और उनकी 28 वर्षीय पत्नी गोमती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो छोटे बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार, दिन में किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी, लेकिन शाम के समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने पक्के कमरे में और पत्नी ने कच्चे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/couple-commits-suicide-in-domestic-dispute-two-innocent-children-left/article-52595

खबरें और भी हैं

VIDEO : नैनीताल में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

टाप न्यूज

VIDEO : नैनीताल में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

नैनीताल में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और दोपहर बाद हालात काफी बदल गए। सुबह तक मौसम...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
VIDEO : नैनीताल में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

घरेलू विवाद में दंपति ने दी जान, घर में अकेले रह गए दो मासूम

बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। दोनों...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
घरेलू विवाद में दंपति ने दी जान, घर में अकेले रह गए दो मासूम

एमपी में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल समेत करीब 30 जिलों...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
एमपी में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कम पानी पीते हैं तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, गर्मियों में नहीं होगा डिहाइड्रेशन

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर पर्याप्त पानी...
लाइफ स्टाइल 
कम पानी पीते हैं तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, गर्मियों में नहीं होगा डिहाइड्रेशन

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.