साइप्रस ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, G7 समिट में होंगे शामिल

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राजधानी निकोसिया में एक भव्य समारोह में प्रदान किया।

पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत की 140 करोड़ जनता की उपलब्धियों और संस्कृति का सम्मान बताया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं, उनके सपनों और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना का सम्मान है।”

भारत-साइप्रस संबंधों में नया अध्याय

सम्मान समारोह से पूर्व प्रेसिडेंशियल पैलेस में मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद भारत और साइप्रस के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक हुई, जिसमें आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

अब तक 21 देशों से मिल चुका है सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 21 देशों द्वारा उनके वैश्विक योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया जा चुका है, जिनमें रूस, अमेरिका, फ्रांस, यूएई और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं।

G7 समिट के लिए होंगे रवाना

साइप्रस दौरे के बाद पीएम मोदी अब G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने कनाडा रवाना होंगे, जहां वे वैश्विक जलवायु, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आर्थिक सुरक्षा जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे।

साइप्रस यात्रा का पहला दिन रहा ऐतिहासिक

मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय समुदाय से संवाद किया और राष्ट्रपति द्वारा आयोजित स्टेट डिनर में भी भाग लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

साइप्रस ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, G7 समिट में होंगे शामिल

Jagran Desk

पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत की 140 करोड़ जनता की उपलब्धियों और संस्कृति का सम्मान बताया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं, उनके सपनों और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना का सम्मान है।”

भारत-साइप्रस संबंधों में नया अध्याय

सम्मान समारोह से पूर्व प्रेसिडेंशियल पैलेस में मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद भारत और साइप्रस के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक हुई, जिसमें आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

अब तक 21 देशों से मिल चुका है सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 21 देशों द्वारा उनके वैश्विक योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया जा चुका है, जिनमें रूस, अमेरिका, फ्रांस, यूएई और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं।

G7 समिट के लिए होंगे रवाना

साइप्रस दौरे के बाद पीएम मोदी अब G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने कनाडा रवाना होंगे, जहां वे वैश्विक जलवायु, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आर्थिक सुरक्षा जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे।

साइप्रस यात्रा का पहला दिन रहा ऐतिहासिक

मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय समुदाय से संवाद किया और राष्ट्रपति द्वारा आयोजित स्टेट डिनर में भी भाग लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/cyprus-gave-the-highest-civilian-honor-to-pm-modi-to/article-24501

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.