वक्फ संशोधन कानून पर समर्थन देने पहुंचे दाऊदी बोहरा प्रतिनिधिमंडल, पीएम मोदी से की भेंट

JAGRAN DESK

दाऊदी बोहरा समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला और वक्फ संशोधन अधिनियम के लिए उनका आभार प्रकट किया। समुदाय ने कहा कि यह अधिनियम उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, जो अब जाकर साकार हुई है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के विजन पर विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सार्थक पहल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे "समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम" बताया।

वक्फ संशोधन कानून बना राजनीतिक विवाद का केंद्र

हालांकि, इस संशोधन कानून को लेकर सियासी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार जहां इसे मुस्लिम समुदाय के हित में उठाया गया सुधारात्मक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे मुस्लिमों के अधिकारों पर ‘कब्जा’ करार देते हुए विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम संगठनों में भी इस कानून को लेकर गहरी असहमति दिखी है और कई स्थानों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किए जा चुके हैं।

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है। सर्वोच्च अदालत में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर गुरुवार को भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल आदेश जारी करते हुए कहा कि जो संपत्तियां पहले से वक्फ के रूप में घोषित या पंजीकृत हैं, उनकी वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित की गई है।

पीएम मोदी और बोहरा समुदाय: एक गहरा रिश्ता

प्रधानमंत्री मोदी का दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ वर्षों पुराना संबंध है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए ही उनका इस शांतिप्रिय और उद्यमशील समुदाय के साथ संवाद शुरू हुआ था। गुजरात में बोहरा समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है, और प्रधानमंत्री अक्सर इस समुदाय की देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता की प्रशंसा करते रहे हैं।

वर्ष 2023 में मुंबई के मरोल में स्थित अलजामिया-तुस-सैफियाह अकादमी के चौथे परिसर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बोहरा समुदाय के साथ अपने चार पीढ़ियों पुराने संबंधों का उल्लेख किया था। इससे पहले दोहा यात्रा के दौरान भी पीएम ने वहां बसे बोहरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2025 By दैनिक जागरण

वक्फ संशोधन कानून पर समर्थन देने पहुंचे दाऊदी बोहरा प्रतिनिधिमंडल, पीएम मोदी से की भेंट

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के विजन पर विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सार्थक पहल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे "समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम" बताया।

वक्फ संशोधन कानून बना राजनीतिक विवाद का केंद्र

हालांकि, इस संशोधन कानून को लेकर सियासी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार जहां इसे मुस्लिम समुदाय के हित में उठाया गया सुधारात्मक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे मुस्लिमों के अधिकारों पर ‘कब्जा’ करार देते हुए विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम संगठनों में भी इस कानून को लेकर गहरी असहमति दिखी है और कई स्थानों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किए जा चुके हैं।

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है। सर्वोच्च अदालत में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर गुरुवार को भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल आदेश जारी करते हुए कहा कि जो संपत्तियां पहले से वक्फ के रूप में घोषित या पंजीकृत हैं, उनकी वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित की गई है।

पीएम मोदी और बोहरा समुदाय: एक गहरा रिश्ता

प्रधानमंत्री मोदी का दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ वर्षों पुराना संबंध है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए ही उनका इस शांतिप्रिय और उद्यमशील समुदाय के साथ संवाद शुरू हुआ था। गुजरात में बोहरा समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है, और प्रधानमंत्री अक्सर इस समुदाय की देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता की प्रशंसा करते रहे हैं।

वर्ष 2023 में मुंबई के मरोल में स्थित अलजामिया-तुस-सैफियाह अकादमी के चौथे परिसर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बोहरा समुदाय के साथ अपने चार पीढ़ियों पुराने संबंधों का उल्लेख किया था। इससे पहले दोहा यात्रा के दौरान भी पीएम ने वहां बसे बोहरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/dawoodi-bohra-delegation-visited-pm-modi-to-support-waqf-amendment/article-17957

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.