- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके: झज्जर था केंद्र, 10 सेकंड तक कांपी ज़मीन, छह महीने में तीसरी बार महसू...
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके: झज्जर था केंद्र, 10 सेकंड तक कांपी ज़मीन, छह महीने में तीसरी बार महसूस हुए कंपन
Jagran Desk
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर इलाकों में गुरुवार को भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई, जबकि केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित था।
भूकंप के झटके लगभग 10 सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे कई लोग डरकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
झज्जर में था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर जिला था, जहां यह जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इसके प्रभाव से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बहादुरगढ़, जींद, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।
6 महीने में तीसरी बार हिली धरती
-
19 अप्रैल 2025: 5.8 तीव्रता का भूकंप, केंद्र अफगानिस्तान
असर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-NCR तक, दफ्तरों में लोग कुर्सियों के हिलने से घबराए -
17 फरवरी 2025: 4.0 तीव्रता का भूकंप, केंद्र नई दिल्ली
सुबह 5:36 बजे झटके, कुछ देर बाद बिहार के सिवान में भी कंपन महसूस
लोग घरों से बाहर निकले, घबराहट फैली
दिल्ली और आस-पास के कई इलाकों से लोगों ने बताया कि अचानक दीवारें और फर्नीचर हिलने लगे। कुछ जगहों पर खड़ी कारें भी हिलती दिखीं। हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन कुछ सेकंड तक जारी रहे, जिससे डर का माहौल बन गया।
हर 2-3 साल में आते हैं हल्के झटके
NCS के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र में आता है, और यहां हर 2-3 साल में छोटे झटके आना सामान्य है। इससे पहले 2015 में भी इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए