भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का बड़ा एक्शन: हरिद्वार जमीन घोटाले में 2 IAS समेत 12 अधिकारी निलंबित

Jagran Desk

उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के भूमि घोटाले में राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 54 करोड़ रुपये के इस भ्रष्टाचार मामले में डीएम, पूर्व नगर आयुक्त, एसडीएम समेत कुल 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का मजबूत संदेश है।

हरिद्वार नगर निगम द्वारा कूड़े के ढेर के पास स्थित असंगत और सस्ती कृषि भूमि को महंगे दामों पर खरीदने के मामले ने राज्य में तहलका मचा दिया था। बिना किसी पारदर्शिता और उचित प्रक्रिया के यह सौदा किया गया, जिससे भ्रष्टाचार की परतें खुलीं। मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच करवाकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की।

निलंबित अधिकारियों में हरिद्वार के डीएम कर्मेन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एसडीएम अजयवीर सिंह प्रमुख हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इनके अलावा वरिष्ठ वित्त अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी निलंबित हैं। विजिलेंस विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।

यह कार्रवाई केवल भ्रष्टाचार की सजा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव और जवाबदेही की नींव रखती है। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कर दिया है कि यहां पद, सत्ता या वरिष्ठता से ऊपर कर्तव्य और जनहित को रखा जाएगा। इस कदम से राज्य की जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा मिला है और अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी है कि अब कोई भी नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का बड़ा एक्शन: हरिद्वार जमीन घोटाले में 2 IAS समेत 12 अधिकारी निलंबित

Jagran Desk

हरिद्वार नगर निगम द्वारा कूड़े के ढेर के पास स्थित असंगत और सस्ती कृषि भूमि को महंगे दामों पर खरीदने के मामले ने राज्य में तहलका मचा दिया था। बिना किसी पारदर्शिता और उचित प्रक्रिया के यह सौदा किया गया, जिससे भ्रष्टाचार की परतें खुलीं। मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच करवाकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की।

निलंबित अधिकारियों में हरिद्वार के डीएम कर्मेन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एसडीएम अजयवीर सिंह प्रमुख हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इनके अलावा वरिष्ठ वित्त अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी निलंबित हैं। विजिलेंस विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।

यह कार्रवाई केवल भ्रष्टाचार की सजा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव और जवाबदेही की नींव रखती है। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कर दिया है कि यहां पद, सत्ता या वरिष्ठता से ऊपर कर्तव्य और जनहित को रखा जाएगा। इस कदम से राज्य की जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा मिला है और अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी है कि अब कोई भी नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/dhami-governments-big-action-against-corruption-12-officers-including-2/article-23091

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.