डोनाल्ड ट्रम्प ने लागू किया पारस्परिक टैरिफ, भारत पर 26% लगाया तो चीन को दिया बड़ा झटका

JAGRAN DESK

डोनाल्ड ट्रम्प ने बाकी देशों द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले शुल्क की आधी दर पर ही पारस्परिक शुल्क लगाया है। आने वाले समय में अमेरिका सहित कई देशों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आखिरकार 2 अप्रैल को (अमेरिकी समय के मुताबिक) को दुनिया के तमाम देशों पर पारस्परिक टैरिफ लागू कर दिया। ट्रम्प ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जबकि अपने सबसे बड़े कॉम्पिटीटर चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भाषण के दौरान पारस्परिक टैरिफ की योजना की घोषणा कर दी। देशों के एक समूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका से वसूले जाने वाले टैरिफ की लगभग आधी दर से टैरिफ लागू किया गया है।

टैरिफ लागू होने पर मार्केट में गिरावट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय आर्थिक आपातकाल की घोषणा की। ट्रम्प के टैरिफ लगाने के फैसले के बाद गुरुवार को सुबह-सुबह अमेरिकी शेयर बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट आई। ट्रम्प द्वारा व्यापक वैश्विक टैरिफ की घोषणा के बाद जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 सूचकांक गुरुवार को खुलने के तुरंत बाद कम से कम 4% गिर गया। ट्रम्प ने जापान पर 24% पारस्परिक कर लगाने की घोषणा की है। पारस्परिक टैरिफ लगाने से बढ़ते ट्रेड वॉर में तेजी आ सकती है और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है। 

इन देशों पर लगाया बड़ा टैरिफ

यूरोपीय संघ -  20%

वियतनाम - 46%
थाईलैंड - 36%
जापान - 24%
कंबोडिया - 49%
दक्षिण अफ्रीका - 30%
ताइवान - 32%

जवाबी टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं ये देश

खबर के मुताबिक, मेक्सिको के बाद अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े आयातक चीन को अब ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन ने बार-बार अमेरिका द्वारा चीन से आयात पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के प्रति अपनी कड़ी असहमति और मजबूत विरोध जताया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि देश अपने अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए जवाबी कदम उठाएगा। बीजिंग, यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर पहले ही जवाबी टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं।

इन देशों पर सिर्फ 10% बेसलाइन टैरिफ लगेगा

कई देशों पर केवल बेस रेट लागू होगा, जो 5 अप्रैल से लागू होगा। इनमें शामिल देश हैं:
यूनाइटेड किंगडम
सिंगापुर
ब्राजील
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
तुर्की
कोलंबिया
अर्जेंटीना
अल साल्वाडोर
संयुक्त अरब अमीरात
सऊदी अरब

भारत में प्रभावित होंगे घरेलू प्लेयर!

पीटीआई की खबर के मुताबिक, भारत के टॉप निर्यातक संगठन FIEO ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ या आयात शुल्क से निस्संदेह घरेलू प्लेयर प्रभावित होंगे। वैसे फियो (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन) के महानिदेशक और सीईओ अजय सहाय ने यह भी कहा कि भारत कई दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता, जिस पर वर्तमान में दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है, जल्द संपन्न हो जाएगा, क्योंकि इससे इन पारस्परिक टैरिफ से राहत मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

डोनाल्ड ट्रम्प ने लागू किया पारस्परिक टैरिफ, भारत पर 26% लगाया तो चीन को दिया बड़ा झटका

JAGRAN DESK

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आखिरकार 2 अप्रैल को (अमेरिकी समय के मुताबिक) को दुनिया के तमाम देशों पर पारस्परिक टैरिफ लागू कर दिया। ट्रम्प ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जबकि अपने सबसे बड़े कॉम्पिटीटर चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भाषण के दौरान पारस्परिक टैरिफ की योजना की घोषणा कर दी। देशों के एक समूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका से वसूले जाने वाले टैरिफ की लगभग आधी दर से टैरिफ लागू किया गया है।

टैरिफ लागू होने पर मार्केट में गिरावट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय आर्थिक आपातकाल की घोषणा की। ट्रम्प के टैरिफ लगाने के फैसले के बाद गुरुवार को सुबह-सुबह अमेरिकी शेयर बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट आई। ट्रम्प द्वारा व्यापक वैश्विक टैरिफ की घोषणा के बाद जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 सूचकांक गुरुवार को खुलने के तुरंत बाद कम से कम 4% गिर गया। ट्रम्प ने जापान पर 24% पारस्परिक कर लगाने की घोषणा की है। पारस्परिक टैरिफ लगाने से बढ़ते ट्रेड वॉर में तेजी आ सकती है और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है। 

इन देशों पर लगाया बड़ा टैरिफ

यूरोपीय संघ -  20%

वियतनाम - 46%
थाईलैंड - 36%
जापान - 24%
कंबोडिया - 49%
दक्षिण अफ्रीका - 30%
ताइवान - 32%

जवाबी टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं ये देश

खबर के मुताबिक, मेक्सिको के बाद अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े आयातक चीन को अब ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन ने बार-बार अमेरिका द्वारा चीन से आयात पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के प्रति अपनी कड़ी असहमति और मजबूत विरोध जताया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि देश अपने अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए जवाबी कदम उठाएगा। बीजिंग, यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर पहले ही जवाबी टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं।

इन देशों पर सिर्फ 10% बेसलाइन टैरिफ लगेगा

कई देशों पर केवल बेस रेट लागू होगा, जो 5 अप्रैल से लागू होगा। इनमें शामिल देश हैं:
यूनाइटेड किंगडम
सिंगापुर
ब्राजील
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
तुर्की
कोलंबिया
अर्जेंटीना
अल साल्वाडोर
संयुक्त अरब अमीरात
सऊदी अरब

भारत में प्रभावित होंगे घरेलू प्लेयर!

पीटीआई की खबर के मुताबिक, भारत के टॉप निर्यातक संगठन FIEO ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ या आयात शुल्क से निस्संदेह घरेलू प्लेयर प्रभावित होंगे। वैसे फियो (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन) के महानिदेशक और सीईओ अजय सहाय ने यह भी कहा कि भारत कई दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता, जिस पर वर्तमान में दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है, जल्द संपन्न हो जाएगा, क्योंकि इससे इन पारस्परिक टैरिफ से राहत मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/donald-trump-implemented-mutual-tariffs-on-india-then-a-big/article-16457

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.