डोनाल्ड ट्रंप की 'भीषण बमबारी' की धमकी के बाद ईरान मिसाइल दागने के लिए तैयार

JAGRAN DESK

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान भी मिसाइल दागने के लिए तैयार है। तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अपने भूमिगत मिसाइल शहरों में सभी लॉन्चर लोड कर लिए हैं।

दुनिया में जल्द ही एक और बड़ा युद्ध छिड़ने के आसार दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह नए परमाणु समझौते पर सहमत नहीं होता है तो उसे भीषण बमबारी और आर्थिक दबाव सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान भी मिसाइल दागने के लिए तैयार है। तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ''ईरान ने अपनी भूमिगत मिसाइल सिटी में सभी लॉन्चर लोड कर लिए हैं और हमला करने के लिए तैयार है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश को धमकी दी थी कि अगर वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता है तो वह उस पर बमबारी कर देगा।'' हालांकि मिसाइल हमले को लेकर ईरान की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

ईरान ने ट्रंप को दिया डबल झटका

ईरान ने हाल ही में ट्रंप से बातचीत करने से भी इनकार कर दिया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर हवाई हमले कर रहा है। ऐसे में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए सैन्य कार्रवाई किए जाने का खतरा बना हुआ है।

ट्रंप ने दी खुली धमकी

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर उनके साथ समझौता नहीं करता है तो ईरान पर बमबारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात भी कही है। एनबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "यदि वे समझौता नहीं करते हैं, तो बमबारी होगी। लेकिन इस बात की भी संभावना है कि यदि वे समझौता नहीं करते हैं, तो मैं उन पर सेकेंडरी टैरिफ लगा दूंगा, जैसा मैंने चार साल पहले किया था।"

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। इस समझौते में प्रतिबंधों में राहत के बदले में तेहरान की विवादित परमाणु गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए थे। समझौता खत्म होने के बाद, ईरान ने जमकर यूरेनियम का भंडार किया है। ईरान गैर परमाणु शक्ति वाले देशों के लिए तय सीमा से काफी ज्यादा यूरेनियम इकट्ठा कर रखा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

डोनाल्ड ट्रंप की 'भीषण बमबारी' की धमकी के बाद ईरान मिसाइल दागने के लिए तैयार

JAGRAN DESK

दुनिया में जल्द ही एक और बड़ा युद्ध छिड़ने के आसार दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह नए परमाणु समझौते पर सहमत नहीं होता है तो उसे भीषण बमबारी और आर्थिक दबाव सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान भी मिसाइल दागने के लिए तैयार है। तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ''ईरान ने अपनी भूमिगत मिसाइल सिटी में सभी लॉन्चर लोड कर लिए हैं और हमला करने के लिए तैयार है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश को धमकी दी थी कि अगर वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता है तो वह उस पर बमबारी कर देगा।'' हालांकि मिसाइल हमले को लेकर ईरान की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

ईरान ने ट्रंप को दिया डबल झटका

ईरान ने हाल ही में ट्रंप से बातचीत करने से भी इनकार कर दिया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर हवाई हमले कर रहा है। ऐसे में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए सैन्य कार्रवाई किए जाने का खतरा बना हुआ है।

ट्रंप ने दी खुली धमकी

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर उनके साथ समझौता नहीं करता है तो ईरान पर बमबारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात भी कही है। एनबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "यदि वे समझौता नहीं करते हैं, तो बमबारी होगी। लेकिन इस बात की भी संभावना है कि यदि वे समझौता नहीं करते हैं, तो मैं उन पर सेकेंडरी टैरिफ लगा दूंगा, जैसा मैंने चार साल पहले किया था।"

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। इस समझौते में प्रतिबंधों में राहत के बदले में तेहरान की विवादित परमाणु गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए थे। समझौता खत्म होने के बाद, ईरान ने जमकर यूरेनियम का भंडार किया है। ईरान गैर परमाणु शक्ति वाले देशों के लिए तय सीमा से काफी ज्यादा यूरेनियम इकट्ठा कर रखा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/donald-trump-ready-to-features-iran-missile-after-threatening-fierce/article-16082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.