डोभाल-वांग यी की मुलाकात: आतंकवाद से निपटने और सीमा विवाद सुलझाने पर चर्चा

Jagran Desk

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस अवसर पर आतंकवाद के सभी रूपों से सख्ती से निपटने की प्रतिबद्धता जताई और भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूती देने पर सहमति व्यक्त की।

डोभाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए आतंकवाद का समूल नाश आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर शांति और विश्वास बहाली दोनों देशों के लिए अनिवार्य हैं।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच बीते वर्षों में पूर्वी लद्दाख सीमा पर झड़पों के चलते तनावपूर्ण हालात रहे हैं। इस बैठक को दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी डोभाल और वांग की बीजिंग में मुलाकात हुई थी।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष सीमा विवाद, आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग, और जन-जन संपर्क को बढ़ाने के उपायों पर सहमत हुए हैं।

डोभाल का यह बयान उस समय आया है जब भारत ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के जवाब में सीमापार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसका संगठित मुकाबला जरूरी है

वहीं, चीन ने भी बैठक के बाद स्पष्ट किया कि वह भारत के साथ मिलकर रिश्तों को ‘जल्द से जल्द पटरी पर लाने’ और अप्रैल 2020 की स्थिति की ओर लौटने के लिए तैयार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

डोभाल-वांग यी की मुलाकात: आतंकवाद से निपटने और सीमा विवाद सुलझाने पर चर्चा

Jagran Desk

डोभाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए आतंकवाद का समूल नाश आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर शांति और विश्वास बहाली दोनों देशों के लिए अनिवार्य हैं।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच बीते वर्षों में पूर्वी लद्दाख सीमा पर झड़पों के चलते तनावपूर्ण हालात रहे हैं। इस बैठक को दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी डोभाल और वांग की बीजिंग में मुलाकात हुई थी।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष सीमा विवाद, आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग, और जन-जन संपर्क को बढ़ाने के उपायों पर सहमत हुए हैं।

डोभाल का यह बयान उस समय आया है जब भारत ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के जवाब में सीमापार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसका संगठित मुकाबला जरूरी है

वहीं, चीन ने भी बैठक के बाद स्पष्ट किया कि वह भारत के साथ मिलकर रिश्तों को ‘जल्द से जल्द पटरी पर लाने’ और अप्रैल 2020 की स्थिति की ओर लौटने के लिए तैयार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/doval-wang-yi-meet-on-tackling-terrorism-and-resolving-border/article-25333

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.