वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, काल भैरव के दर्शन के दौरान पंडित ने की नजर उतारी, योगी ने मुस्कराते हुए रोका

Jagran Desk

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया और दोनों नेता सीधे काल भैरव मंदिर पहुंचे। वहां पूजन के दौरान एक रोचक दृश्य सामने आया जब एक पंडित ने गृहमंत्री की नजर उतारने के लिए ‘दंड प्रक्रिया’ की। इस पर मुख्यमंत्री योगी हल्के से मुस्कराए और हाथ के इशारे से पंडित को रोक दिया। शाह हाथ जोड़कर पूरे समय श्रद्धाभाव से खड़े रहे।

काशी में विशेष सुरक्षा इंतजाम

एयरपोर्ट से होटल ताज तक के पूरे रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गृहमंत्री के काफिले के गुजरते वक्त रास्ते बंद रखे गए और पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात किए गए थे। शाह सोमवार रात होटल ताज में विश्राम करेंगे।

शाह की मौजूदगी में मंगलवार को होगी बड़ी बैठक

मंगलवार को वाराणसी में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद (सेंट्रल जोनल काउंसिल) की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव समेत करीब 120 अधिकारी शामिल होंगे।

काशी विश्वनाथ के दर्शन और रुद्राभिषेक की संभावना

माना जा रहा है कि बैठक से पहले गृहमंत्री अमित शाह और चारों राज्यों के मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन और रुद्राभिषेक करेंगे। यह कार्यक्रम काशी की आध्यात्मिक छवि और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रतीकात्मक माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, काल भैरव के दर्शन के दौरान पंडित ने की नजर उतारी, योगी ने मुस्कराते हुए रोका

Jagran Desk

काशी में विशेष सुरक्षा इंतजाम

एयरपोर्ट से होटल ताज तक के पूरे रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गृहमंत्री के काफिले के गुजरते वक्त रास्ते बंद रखे गए और पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात किए गए थे। शाह सोमवार रात होटल ताज में विश्राम करेंगे।

शाह की मौजूदगी में मंगलवार को होगी बड़ी बैठक

मंगलवार को वाराणसी में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद (सेंट्रल जोनल काउंसिल) की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव समेत करीब 120 अधिकारी शामिल होंगे।

काशी विश्वनाथ के दर्शन और रुद्राभिषेक की संभावना

माना जा रहा है कि बैठक से पहले गृहमंत्री अमित शाह और चारों राज्यों के मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन और रुद्राभिषेक करेंगे। यह कार्यक्रम काशी की आध्यात्मिक छवि और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रतीकात्मक माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/during-the-darshan-of-home-minister-amit-shah-kaal-bhairav/article-25311

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.