म्यांमार में देर रात फिर आया भूकंप, अब तक 1000 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

JAGRAN DESK

शक्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमार में फिर भूचाल आया. अफगानिस्तान में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए.

myamaम्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई हैं. शुक्रवार देर रात को फिर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने म्यांमार के सैन्य शासन के हवाले से बताया गया कि भूकंप में अब तक 1000 लोगों की मौत हुई है. सैन्य शासन ने शनिवार बताया कि 1500 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

म्यांमार के सैन्य शासन ने विनाशकारी भूकंप के बाद छह क्षेत्रों में आपातकाल घोषित किया है. अधिकारियों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, एक अमेरिकी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है.

म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य में लगे कर्मी
म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य में लगे कर्मी (AP)

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि म्यांमार में शुक्रवार को रात 11:56 बजे (स्थानीय समयानुसार) फिर भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

    अफगानिस्तान में भूकंप के झटके
    उधर, अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. एनसीएस के अनुसार, अफगानिस्तान में सुबह 5.16 बजे (आईएसटी) भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.7 मापी गई, भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है.

      इससे पहले, शुक्रवार को म्यांमार, थाईलैंड समेत पांच देशों में भूकंप के तेज झटक महसूस किए गए. म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 10 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग लापता हैं. थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने बैंकॉक को 'आपातकालीन क्षेत्र' घोषित किया है.

      शक्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमार में तबाही का दृश्य
      शक्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमार में तबाही का दृश्य (AP)

      म्यांमार और थाईलैंड में शक्तिशाली भूकंप से सैकड़ों इमारतें ढह गईं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक शुक्रवार को म्यांमार के सागैंग (sagaing) शहर के उत्तर-पश्चिम में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और कुछ मिनट बाद उसी क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया.

      रिपोर्ट के अनुसार, 37 सदस्यीय चीनी आपदा प्रतिक्रिया दल राहत कार्यों में मदद के लिए म्यांमार पहुंच गया है. युन्नान से भेजी गई यह टीम भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली, ड्रोन और पोर्टेबल उपग्रहों सहित आपातकालीन बचाव उपकरणों के 112 सेट लेकर आई है.

      मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप से निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 43 श्रमिक फंस गए.

      हम मदद करेंगे: ट्रंप

      दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में भूकंप से तबाही पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका म्यांमार की मदद करेगा. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हम मदद करेंगे क्योंकि ढही हुई इमारतों, गिरे हुए पुलों और टूटी हुई सड़कों की तस्वीरें सामने आई हैं.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

      म्यांमार में देर रात फिर आया भूकंप, अब तक 1000 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

      JAGRAN DESK

      myamaम्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई हैं. शुक्रवार देर रात को फिर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने म्यांमार के सैन्य शासन के हवाले से बताया गया कि भूकंप में अब तक 1000 लोगों की मौत हुई है. सैन्य शासन ने शनिवार बताया कि 1500 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

      म्यांमार के सैन्य शासन ने विनाशकारी भूकंप के बाद छह क्षेत्रों में आपातकाल घोषित किया है. अधिकारियों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, एक अमेरिकी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है.

      म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य में लगे कर्मी
      म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य में लगे कर्मी (AP)

      राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि म्यांमार में शुक्रवार को रात 11:56 बजे (स्थानीय समयानुसार) फिर भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

        अफगानिस्तान में भूकंप के झटके
        उधर, अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. एनसीएस के अनुसार, अफगानिस्तान में सुबह 5.16 बजे (आईएसटी) भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.7 मापी गई, भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है.

          इससे पहले, शुक्रवार को म्यांमार, थाईलैंड समेत पांच देशों में भूकंप के तेज झटक महसूस किए गए. म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 10 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग लापता हैं. थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने बैंकॉक को 'आपातकालीन क्षेत्र' घोषित किया है.

          शक्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमार में तबाही का दृश्य
          शक्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमार में तबाही का दृश्य (AP)

          म्यांमार और थाईलैंड में शक्तिशाली भूकंप से सैकड़ों इमारतें ढह गईं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक शुक्रवार को म्यांमार के सागैंग (sagaing) शहर के उत्तर-पश्चिम में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और कुछ मिनट बाद उसी क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया.

          रिपोर्ट के अनुसार, 37 सदस्यीय चीनी आपदा प्रतिक्रिया दल राहत कार्यों में मदद के लिए म्यांमार पहुंच गया है. युन्नान से भेजी गई यह टीम भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली, ड्रोन और पोर्टेबल उपग्रहों सहित आपातकालीन बचाव उपकरणों के 112 सेट लेकर आई है.

          म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य में लगे कर्मी
          म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य में लगे कर्मी (AP)

          मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप से निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 43 श्रमिक फंस गए.

          हम मदद करेंगे: ट्रंप

          दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में भूकंप से तबाही पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका म्यांमार की मदद करेगा. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हम मदद करेंगे क्योंकि ढही हुई इमारतों, गिरे हुए पुलों और टूटी हुई सड़कों की तस्वीरें सामने आई हैं.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/earthquake-in-myanmar-late-night-1000-people-killed-relief-and/article-15838

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.