- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- ED ने टेक सपोर्ट स्कैम में 15 ठिकानों पर की रेड, टेक सपोर्ट स्कैम में करोड़ों की ठगी का खुलासा
ED ने टेक सपोर्ट स्कैम में 15 ठिकानों पर की रेड, टेक सपोर्ट स्कैम में करोड़ों की ठगी का खुलासा
Digital Desk
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टेक सपोर्ट स्कैम के तहत दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
जांच में पाया गया कि दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में फर्जी कॉल सेंटर चलाए जा रहे थे। इन ठगों ने विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए ठगे और पैसा क्रिप्टोकरेंसी के जरिए अपने नेटवर्क तक पहुंचाया।
ठगी का तरीका
जांच में सामने आया कि करण वर्मा और उसके सहयोगी Microsoft, Apple और Charles Schwab जैसी कंपनियों का कस्टमर सपोर्ट बताते हुए विदेशी नागरिकों को फोन करते थे। खुद को पुलिस या जांच अधिकारी बताकर पीड़ितों को गिरफ्तारी की धमकी देते और फिरौती वसूलते थे।
मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटाए
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तलाशी ली। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी लेन-देन से जुड़े सबूत इकट्ठा करना था।
क्रिप्टोकरेंसी और गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल
ठगों ने वसूली गई रकम को क्रिप्टो वॉलेट और गिफ्ट कार्ड में बदलकर अपने सहयोगियों को ट्रांसफर किया। जांच में सामने आया कि इन वॉलेट्स में करोड़ों अमेरिकी डॉलर के लेन-देन हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय जांच का हिस्सा
ईडी की यह कार्रवाई विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। एजेंसी भारतीय ऑपरेटरों और उनके विदेशी सहयोगियों के बीच संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए