किश्तवाड़ में आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी, महाराष्ट्र के जवान की शहादत

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र स्थित सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान महाराष्ट्र के एक बहादुर जवान सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग शहीद हो गए हैं। वह अहमदनगर जिले के अकोले तहसील स्थित करंडी गांव के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार आतंकियों को इलाके में घेर रखा है। यह आतंकवादी हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ से फरार हो गए थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम — जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), भारतीय सेना और सीआरपीएफ — आतंकियों के खिलाफ साझा अभियान चला रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की समीक्षा की और जवानों का हौसला बढ़ाया। अधिकारियों ने शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

सुरक्षाबलों ने पूरे सिंहपोरा-चतरू क्षेत्र को घेर रखा है और आतंकियों की खोजबीन तेज कर दी गई है। ऑपरेशन में ड्रोन और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में अभी भी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तेजी आई है। 13 मई को शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए थे, जबकि 16 मई को त्राल में जैश के तीन आतंकी मारे गए थे। इन अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

किश्तवाड़ में आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी, महाराष्ट्र के जवान की शहादत

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र स्थित सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान महाराष्ट्र के एक बहादुर जवान सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग शहीद हो गए हैं। वह अहमदनगर जिले के अकोले तहसील स्थित करंडी गांव के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार आतंकियों को इलाके में घेर रखा है। यह आतंकवादी हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ से फरार हो गए थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम — जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), भारतीय सेना और सीआरपीएफ — आतंकियों के खिलाफ साझा अभियान चला रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की समीक्षा की और जवानों का हौसला बढ़ाया। अधिकारियों ने शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

सुरक्षाबलों ने पूरे सिंहपोरा-चतरू क्षेत्र को घेर रखा है और आतंकियों की खोजबीन तेज कर दी गई है। ऑपरेशन में ड्रोन और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में अभी भी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तेजी आई है। 13 मई को शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए थे, जबकि 16 मई को त्राल में जैश के तीन आतंकी मारे गए थे। इन अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/encounter-against-terrorists-in-kishtwar-continues-to-martyrdom-of-maharashtra/article-21890

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.