- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घेरे में
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घेरे में
Jagran Desk
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डाचन इलाके में शनिवार दोपहर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों को इलाके में घेर लिया गया है।
सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।
खुफिया इनपुट पर शुरू हुआ ऑपरेशन
इस मुठभेड़ से पहले सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि जैश के कुछ आतंकी डाचन क्षेत्र में छिपे हैं। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया। मुठभेड़ अब भी जारी है और सुरक्षा बल आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए दबाव में ला रहे हैं। फिलहाल, किसी के मारे जाने या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
इलाके में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज
सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में कोई बाधा न डालें। पूरी कार्रवाई अत्यंत सावधानी और रणनीति के साथ चलाई जा रही है।
पहले भी चला था जैश के नेटवर्क पर बड़ा ऑपरेशन
मुठभेड़ से एक दिन पहले CIK (काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर) की यूनिट ने पुलवामा, श्रीनगर और बडगाम में जैश के स्लीपर सेल से जुड़े 10 स्थानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सीमा पार से ऑपरेट कर रहे जैश कमांडर अब्दुल्ला गाज़ी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए की गई थी।
जम्मू-कश्मीर में बढ़ी सख्ती, 6 ज़िलों में आतंकी सक्रिय
सूत्रों के अनुसार, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी और उधमपुर जैसे ज़िलों में 50 से 60 आतंकियों की सक्रियता की पुष्टि हुई है। इनमें अधिकतर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं और छोटे समूहों में बंटे हुए हैं। इसके अलावा, LoC पार 70 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड्स पर घुसपैठ की कोशिश में हैं, लेकिन सेना की सतर्कता से हर प्रयास नाकाम हो रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए