'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Bollywood NEWS

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली की डेड बॉडी शुक्रवार देर रात लगभग 12:30 बजे कूपर अस्पताल लाई गई है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण की पुष्टि की जाएगी। वहीं, पुलिस और जांच एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

'कांटा लगा' से पाई थी जबरदस्त लोकप्रियता

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कई अन्य म्यूजिक एल्बम और शोज़ में हिस्सा लिया।

  • वह बिग बॉस सीजन 13 में कंटेस्टेंट रह चुकी थीं।

  • उन्होंने नच बलिए सीजन-5 में भी पति पराग त्यागी के साथ भाग लिया था।

  • साल 2014 में पराग त्यागी से शादी करने के बाद वह इंडस्ट्री से काफी हद तक दूर हो गई थीं।

बॉलीवुड में शोक, मीका सिंह बोले – ‘यकीन नहीं हो रहा’

शेफाली के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“मैं सदमे में हूं। हमारी प्यारी स्टार और अच्छी दोस्त शेफाली हमें छोड़कर चली गईं। यकीन नहीं हो रहा है।”

फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Bollywood NEWS

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली की डेड बॉडी शुक्रवार देर रात लगभग 12:30 बजे कूपर अस्पताल लाई गई है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण की पुष्टि की जाएगी। वहीं, पुलिस और जांच एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

'कांटा लगा' से पाई थी जबरदस्त लोकप्रियता

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कई अन्य म्यूजिक एल्बम और शोज़ में हिस्सा लिया।

  • वह बिग बॉस सीजन 13 में कंटेस्टेंट रह चुकी थीं।

  • उन्होंने नच बलिए सीजन-5 में भी पति पराग त्यागी के साथ भाग लिया था।

  • साल 2014 में पराग त्यागी से शादी करने के बाद वह इंडस्ट्री से काफी हद तक दूर हो गई थीं।

बॉलीवुड में शोक, मीका सिंह बोले – ‘यकीन नहीं हो रहा’

शेफाली के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“मैं सदमे में हूं। हमारी प्यारी स्टार और अच्छी दोस्त शेफाली हमें छोड़कर चली गईं। यकीन नहीं हो रहा है।”

फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/fame-shefali-jariwala-passed-away-from-cardiac-arrest-at-the/article-25766

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.