केरल तट के पास कार्गो जहाज में भीषण विस्फोट, 4 क्रू लापता, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे

Jagran Desk

केरल तट से लगभग 315 किलोमीटर पश्चिम में सोमवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ, जब कोलंबो से मुंबई जा रहे कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में डेक के नीचे विस्फोट हो गया। इस हादसे में 4 क्रू सदस्य लापता हैं और 5 घायल हुए हैं।

यह पोत सिंगापुर के झंडे वाला था और इसमें 600 से अधिक कंटेनर लदे थे। हादसे में लगभग 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं।

22 क्रू मेंबर्स थे जहाज पर सवार
जहाज पर कुल 22 सदस्यीय दल मौजूद था। घटना के तुरंत बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

तीन तटरक्षक पोत और विमान राहत में जुटे
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि मौके पर डोर्नियर विमान (CGDO) को भेजा गया है। साथ ही ICGS राजदूत (न्यू मैंगलोर से), ICGS अर्नवेष (कोच्चि से) और ICGS सचेत (अगट्टी से) को राहत कार्य के लिए रवाना किया गया है।

धमाके की वजह अब तक अज्ञात
धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका है कि किसी कंटेनर के भीतर से यह विस्फोट हुआ हो सकता है, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि होगी।

बचे क्रू मेंबर्स सुरक्षित, निगरानी जारी
तटरक्षक बल के अनुसार, जहाज पर मौजूद बाकी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। लापता लोगों की तलाश और घायलों के उपचार का कार्य प्राथमिकता से चल रहा है। राहत पोत और विमान घटनास्थल पर तैनात हैं और हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

केरल तट के पास कार्गो जहाज में भीषण विस्फोट, 4 क्रू लापता, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे

Jagran Desk

यह पोत सिंगापुर के झंडे वाला था और इसमें 600 से अधिक कंटेनर लदे थे। हादसे में लगभग 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं।

22 क्रू मेंबर्स थे जहाज पर सवार
जहाज पर कुल 22 सदस्यीय दल मौजूद था। घटना के तुरंत बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

तीन तटरक्षक पोत और विमान राहत में जुटे
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि मौके पर डोर्नियर विमान (CGDO) को भेजा गया है। साथ ही ICGS राजदूत (न्यू मैंगलोर से), ICGS अर्नवेष (कोच्चि से) और ICGS सचेत (अगट्टी से) को राहत कार्य के लिए रवाना किया गया है।

धमाके की वजह अब तक अज्ञात
धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका है कि किसी कंटेनर के भीतर से यह विस्फोट हुआ हो सकता है, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि होगी।

बचे क्रू मेंबर्स सुरक्षित, निगरानी जारी
तटरक्षक बल के अनुसार, जहाज पर मौजूद बाकी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। लापता लोगों की तलाश और घायलों के उपचार का कार्य प्राथमिकता से चल रहा है। राहत पोत और विमान घटनास्थल पर तैनात हैं और हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/fierce-explosion-in-cargo-ship-near-kerala-coast-4-crew/article-23712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.