- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली के शबद अपार्टमेंट में भीषण आग: सातवीं मंजिल से कूदे पिता और दो बच्चे, तीनों की मौत
दिल्ली के शबद अपार्टमेंट में भीषण आग: सातवीं मंजिल से कूदे पिता और दो बच्चे, तीनों की मौत
Jagran Desk
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह भयावह हादसा हुआ। सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लगने से अंदर फंसे एक पिता और उसके दो बच्चों ने जान बचाने की कोशिश में बालकनी से छलांग लगा दी। हालांकि, यह प्रयास असफल रहा और तीनों की मौत हो गई।
जान बचाने की आखिरी कोशिश बनी जानलेवा
बताया जा रहा है कि मृतक यश यादव (35) अपने 10 वर्षीय बेटे और बेटी के साथ फ्लैट में मौजूद थे। जब आग ने फ्लैट को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, तब तीनों ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दमकल की तत्परता, पर आग ने ले ली जान
दिल्ली फायर सर्विस को घटना की सूचना सुबह 10:01 बजे मिली। सूचना मिलते ही आठ दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।
दो लोग गंभीर रूप से घायल
फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए थे। इनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो लोगों का इलाज आकाश और इंदिरा गांधी अस्पताल में चल रहा है।
दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं
यह घटना राजधानी में हालिया दिनों में आग लगने की घटनाओं की श्रृंखला में एक और दुखद कड़ी है। सोमवार को त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर भी तकनीकी रूम में धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई थी, जिसके कारण मेट्रो की गति सीमित करनी पड़ी थी।
नांगलोई की घटना भी रही भयावह
फरवरी में नांगलोई में दो मंजिला इमारत में आग लगने के बाद 6 लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगाई थी। हालांकि सभी घायल हो गए थे, लेकिन उनकी जान बच गई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए