पादरी बजिंदर सिंह को सजा के बाद बौखलाए समर्थक, रेप पीड़िता को धमकी और बदनाम करने के आरोप में FIR दर्ज

JAGRAN DESK

पादरी बजिंदर सिंह को हाल ही में 7 साल पुराने रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद अब उनके समर्थकों पर रेप पीड़िता को धमकाने और बदनाम करने के आरोप लगे हैं।

पीड़िता ने इस मामले में मोहाली के बलौंगी थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही बदनामी

शिकायत के अनुसार, बजिंदर सिंह के कुछ समर्थक सोशल मीडिया पर पीड़िता के नाम और पते को सार्वजनिक कर रहे हैं। न सिर्फ उसका नाम उजागर किया जा रहा है, बल्कि उसकी छवि को धूमिल करने वाले वीडियो भी अपलोड किए जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को 6 आरोपियों के नाम भी सौंपे हैं।

FIR दर्ज, साइबर सेल की जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और अब साइबर सेल की मदद से उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है, जहां से यह सामग्री पोस्ट की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पीड़िता के पति का बयान

पीड़िता के पति ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बजिंदर सिंह के समर्थक यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पीड़िता को झूठे आरोपों में फंसाने की कहानी प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "पादरी अपने पापों की सजा भुगत रहा है। इसे धार्मिक रंग देना सरासर गलत है। कुछ लोग पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

पृष्ठभूमि

बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने रेप के एक मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2017 का है, जब पीड़िता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

📢 पुलिस की अपील:
यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो या किसी भी तरह की धमकी/अश्लील पोस्ट देखने को मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पादरी बजिंदर सिंह को सजा के बाद बौखलाए समर्थक, रेप पीड़िता को धमकी और बदनाम करने के आरोप में FIR दर्ज

JAGRAN DESK

पीड़िता ने इस मामले में मोहाली के बलौंगी थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही बदनामी

शिकायत के अनुसार, बजिंदर सिंह के कुछ समर्थक सोशल मीडिया पर पीड़िता के नाम और पते को सार्वजनिक कर रहे हैं। न सिर्फ उसका नाम उजागर किया जा रहा है, बल्कि उसकी छवि को धूमिल करने वाले वीडियो भी अपलोड किए जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को 6 आरोपियों के नाम भी सौंपे हैं।

FIR दर्ज, साइबर सेल की जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और अब साइबर सेल की मदद से उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है, जहां से यह सामग्री पोस्ट की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पीड़िता के पति का बयान

पीड़िता के पति ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बजिंदर सिंह के समर्थक यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पीड़िता को झूठे आरोपों में फंसाने की कहानी प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "पादरी अपने पापों की सजा भुगत रहा है। इसे धार्मिक रंग देना सरासर गलत है। कुछ लोग पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

पृष्ठभूमि

बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने रेप के एक मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2017 का है, जब पीड़िता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

📢 पुलिस की अपील:
यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो या किसी भी तरह की धमकी/अश्लील पोस्ट देखने को मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/fir-lodged-for-threatening-and-defaming-the-rape-victim-after/article-17411

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.