गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज

JAGRAN DESK

टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ISIS कश्मीर की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है।

गंभीर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 23 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने न केवल अपनी बल्कि अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, गंभीर को यह धमकी पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद मिली, जिससे हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद गंभीर की सुरक्षा को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों सतर्क हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के साथ थे टूर पर, धमकी ने उड़ा दी नींद

आईपीएल सीज़न के चलते गंभीर इस वक्त टीम इंडिया के कोचिंग दायित्वों से ब्रेक पर हैं और हाल ही में वे परिवार के साथ यूरोप यात्रा पर गए थे। लेकिन जैसे ही भारत लौटे, उन्हें मिली इस धमकी ने उनके और उनके करीबियों की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी ईमेल या डिजिटल माध्यम से भेजी गई है, जिसे जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं।

पहलगाम हमले के बाद देश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही देशभर में हाई अलर्ट की स्थिति है। गौतम गंभीर को मिली धमकी ने इस आशंका को और गहरा कर दिया है कि आतंकी संगठन अब प्रभावशाली भारतीय हस्तियों को भी निशाना बना सकते हैं।

➡️ यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है… अधिक जानकारी मिलते ही आपको अवगत कराया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज

JAGRAN DESK

गंभीर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 23 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने न केवल अपनी बल्कि अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, गंभीर को यह धमकी पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद मिली, जिससे हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद गंभीर की सुरक्षा को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों सतर्क हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के साथ थे टूर पर, धमकी ने उड़ा दी नींद

आईपीएल सीज़न के चलते गंभीर इस वक्त टीम इंडिया के कोचिंग दायित्वों से ब्रेक पर हैं और हाल ही में वे परिवार के साथ यूरोप यात्रा पर गए थे। लेकिन जैसे ही भारत लौटे, उन्हें मिली इस धमकी ने उनके और उनके करीबियों की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी ईमेल या डिजिटल माध्यम से भेजी गई है, जिसे जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं।

पहलगाम हमले के बाद देश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही देशभर में हाई अलर्ट की स्थिति है। गौतम गंभीर को मिली धमकी ने इस आशंका को और गहरा कर दिया है कि आतंकी संगठन अब प्रभावशाली भारतीय हस्तियों को भी निशाना बना सकते हैं।

➡️ यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है… अधिक जानकारी मिलते ही आपको अवगत कराया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/fir-lodged-in-delhi-police/article-18439

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.