पहले नूर का कोहराम फिर गायकवाड़ का तूफान, CSK ने 4 विकेट से मारी बाजी; रचिन रवींद्र बने हीरो

Sports Desk

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई के लिए रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में MI की टीम ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया है. चेन्नई के लिए रचिन रवींद्र असली मैच विनर रहे, जिन्होंने नाबाद 65 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी तूफानी अंदाज में 53 रन बनाए.

मैच विनर रचिन रवींद्र

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रवींद्र असली मैच विनर रहे. उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ पारी की शुरुआत की थी, जो केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रवींद्र ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 67 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की. गायकवाड़ ने 26 गेंद में 53 रन की तूफानी पारी खेली. दीपक हुड्डा, सैम कर्रन और रवींद्र जडेजा भी आकर वापस पवेलियन लौट गए, लेकिन रवींद्र एक छोर से डटे हुए थे. उन्होंने ही दमदार छक्का लगाकर CSK की 4 विकेट से जीत सुनिश्चित की.

स्पिनरों ने बुना जाल

चेन्नई सुपर किंगस के लिए खलील अहमद ने 3 विकेट लिए. मगर पूरे मैच पर स्पिनरों ने अपना मायाजाल बुना. पहले चेन्नई के नूर अहमद ने कहर बरपाया, जिन्होंने 4 ओवर में केवल 18 रन देकर 4 विकेट लिए. अहमद ने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को भी आउट किया. चेन्नई के लिए रविचंद्रन अश्विन ने भी एक विकेट लिया.

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की बात करें तो डेब्यू करने वाले चाइनामैन गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके लिए सबसे बड़ा विकेट CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का रहा. बता दें कि पिछले 7 मैचों में यह चेन्नई की MI पर छठी जीत है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पहले नूर का कोहराम फिर गायकवाड़ का तूफान, CSK ने 4 विकेट से मारी बाजी; रचिन रवींद्र बने हीरो

Sports Desk

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में MI की टीम ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया है. चेन्नई के लिए रचिन रवींद्र असली मैच विनर रहे, जिन्होंने नाबाद 65 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी तूफानी अंदाज में 53 रन बनाए.

मैच विनर रचिन रवींद्र

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रवींद्र असली मैच विनर रहे. उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ पारी की शुरुआत की थी, जो केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रवींद्र ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 67 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की. गायकवाड़ ने 26 गेंद में 53 रन की तूफानी पारी खेली. दीपक हुड्डा, सैम कर्रन और रवींद्र जडेजा भी आकर वापस पवेलियन लौट गए, लेकिन रवींद्र एक छोर से डटे हुए थे. उन्होंने ही दमदार छक्का लगाकर CSK की 4 विकेट से जीत सुनिश्चित की.

स्पिनरों ने बुना जाल

चेन्नई सुपर किंगस के लिए खलील अहमद ने 3 विकेट लिए. मगर पूरे मैच पर स्पिनरों ने अपना मायाजाल बुना. पहले चेन्नई के नूर अहमद ने कहर बरपाया, जिन्होंने 4 ओवर में केवल 18 रन देकर 4 विकेट लिए. अहमद ने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को भी आउट किया. चेन्नई के लिए रविचंद्रन अश्विन ने भी एक विकेट लिया.

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की बात करें तो डेब्यू करने वाले चाइनामैन गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके लिए सबसे बड़ा विकेट CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का रहा. बता दें कि पिछले 7 मैचों में यह चेन्नई की MI पर छठी जीत है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/first-noors-furore-then-gaikwads-storm-csk-won-by-4/article-15169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.