- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- पटना में भीषण सड़क हादसा: हाइवा-ऑटो की टक्कर में 8 की मौत, पांच महिलाएं शामिल; गंगा स्नान के लिए जा
पटना में भीषण सड़क हादसा: हाइवा-ऑटो की टक्कर में 8 की मौत, पांच महिलाएं शामिल; गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी
Jagran Desk
पटना जिले के शाहजहांपुर स्थित दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को मातम में डूबा दिया।
सुबह करीब 6 बजे सिगरियावा स्टेशन के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दनियावां थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक सभी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के रहने वाले थे। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। वहीं, चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान के लिए फतुहा के त्रिवेणी घाट जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया।
हादसे के बाद का मंजर
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग सड़क पर पड़ी लाशों से लिपटकर रोते-बिलखते रहे। मृतकों के कपड़े, चप्पलें और अन्य सामान सड़क पर बिखरे पड़े थे। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर वीडियो बनाने वालों को रोका और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
जांच और कार्रवाई
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि घायलों को हरसंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है और दुर्घटना की वजह की छानबीन की जा रही है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए