फ्लाइट फुल: लखनऊ से मुंबई का किराया 12000, सूरत 16000, दोगुना तक इजाफा

JAGRAN DESK

होली बाद वापसी के लिए जद्दोजहद, ट्रेनों में जगह नहीं, लंबी दूरी का विकल्प सिर्फ फ्लाइटें ही बचीं.

आखिरकार होली का त्योहार खत्म होते ही दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोगों ने अब वापसी शुरू कर दी है. यूपी के ज्यादातर लोग दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, सूरत समेत देश के कई प्रमुख शहरों में नौकरी और व्यवसाय करते हैं. होली का त्योहार मनाने के लिए घर आए लोग अब इन शहरों का रुख कर रहे हैं. ट्रेनें फुल होने के कारण अब वे फ्लाइट पकड़ रहे हैं. ऐसे में फ्लाइट के 16 मार्च से 20 मार्च तक के फेयर में आसमानी तेजी आ गई है. टिकटों के दाम दोगुने तक हो गए हैं.

संडे से वापसी शुरू: होली का त्योहार मनाने के बाद लोगों ने रविवार यानी 16 मार्च से वापसी शुरू कर दी है. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और सूरत जाने वाले लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है. बड़ी संख्या में यूपी में अपने घर पहुंचे लोगों को जब ट्रेनों की तत्काल टिकट नहीं मिल पा रही हैं तो वे फ्लाइट पकड़ रहे हैं. ऐसे में खासकर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और सूरज जैसे शहरों के फेयर में 40 फीसदी से दोगुनी तक तेजी आ गई है.

air india indigo aakash airlines flight fares lucknow to mumbai delhi surat hyderabad increased up to double
16 मार्च का लखनऊ से मुंबई का किराया सुपर हाई. (photo credit: easymytrip.com)
 
मुंबई का किराया तेजी से बढ़ा: विमानों के टिकट में फ्लैक्सी फेयर व्यवस्था रहती है यानी डिमांड के हिसाब से कीमतें भी बढ़ती जाती है. अचानक फ्लाइट की डिमांड बढ़ने से इसके किराए में तेजी आना शुरू हो गई है. लखनऊ से मुंबई तक का किराया दोगुना तक बढ़ चुका है. इस फ्लाइट का बेस फेयर 5300 रुपए है. होली के कारण लोग बड़ी संख्या में लखनऊ से विमान पकड़कर मुंबई पहुंच रहे हैं. ऐसे में 16 मार्च को लखनऊ से मुंबई का किराया 10686 से 11919 रुपए तक पहुंच चुका है. डिमांड और बढ़ी तो किराया और बढ़ सकता है. इसी तरह 17 मार्च का किराया 8182 और 18 मार्च का किराया 7199 रुपए पर पहुंच चुका है.

दिल्ली जाना भी टेंशन वाला काम: होली के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली भी बेहद परेशान हैं. लखनऊ से दिल्ली के तक फ्लाइट फेयर तेजी से बढ़ रहा है. 16 मार्च को लखनऊ से दिल्ली का फ्लाइट का किराया 8168 रुपए पहुंच चुका है. वहीं, 17 मार्च का किराया 4768 रुपए पर पहुंच गया है. 18 मार्च का किराया थोड़ा कम है. लखनऊ से दिल्ली का बेस फेयर 3499 रुपए है.

हैदराबाद का किराया 40% तक बढ़ाः लखनऊ से हैदराबाद तक बेस फ्लाइट फेयर 4929 रुपए है. 16 मार्च को यह किराया 6697 रुपए पर पहुंच गया है, जो बेस फेयर का करीब 30 फीसदी है. 17 मार्च का फ्लाइट का किराया 7127 रुपए पहुंच गया है. यह करीब 40 फीसदी अधिक है. 18 मार्च का किराया 6298 रुपए है. 19 मार्च से बेस फेयर 4929 रुपए अभी दर्शा रहा है यानी कि इस दिन से किराए में थोड़ी राहत मिल सकती है. 16 से 18 मार्च तक किराया काफी बढ़ा है.

सूरत जाना सबसे महंगा: यदि आप 16 मार्च को लखनऊ से सूरत जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 16,198 रुपए चुकाने होंगे. वहीं, 17 मार्च को 10419, 18 व 19 मार्च को 9284 रुपए आपको देने पड़ेंगे. अगर डिमांड बढ़ी तो 17 मार्च के बाद किराए में और इजाफा संभव है. लखनऊ से सूरत का बेस फेयर 6099 रुपए है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फ्लाइट फुल: लखनऊ से मुंबई का किराया 12000, सूरत 16000, दोगुना तक इजाफा

JAGRAN DESK

आखिरकार होली का त्योहार खत्म होते ही दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोगों ने अब वापसी शुरू कर दी है. यूपी के ज्यादातर लोग दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, सूरत समेत देश के कई प्रमुख शहरों में नौकरी और व्यवसाय करते हैं. होली का त्योहार मनाने के लिए घर आए लोग अब इन शहरों का रुख कर रहे हैं. ट्रेनें फुल होने के कारण अब वे फ्लाइट पकड़ रहे हैं. ऐसे में फ्लाइट के 16 मार्च से 20 मार्च तक के फेयर में आसमानी तेजी आ गई है. टिकटों के दाम दोगुने तक हो गए हैं.

संडे से वापसी शुरू: होली का त्योहार मनाने के बाद लोगों ने रविवार यानी 16 मार्च से वापसी शुरू कर दी है. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और सूरत जाने वाले लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है. बड़ी संख्या में यूपी में अपने घर पहुंचे लोगों को जब ट्रेनों की तत्काल टिकट नहीं मिल पा रही हैं तो वे फ्लाइट पकड़ रहे हैं. ऐसे में खासकर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और सूरज जैसे शहरों के फेयर में 40 फीसदी से दोगुनी तक तेजी आ गई है.

air india indigo aakash airlines flight fares lucknow to mumbai delhi surat hyderabad increased up to double
16 मार्च का लखनऊ से मुंबई का किराया सुपर हाई. (photo credit: easymytrip.com)
 
मुंबई का किराया तेजी से बढ़ा: विमानों के टिकट में फ्लैक्सी फेयर व्यवस्था रहती है यानी डिमांड के हिसाब से कीमतें भी बढ़ती जाती है. अचानक फ्लाइट की डिमांड बढ़ने से इसके किराए में तेजी आना शुरू हो गई है. लखनऊ से मुंबई तक का किराया दोगुना तक बढ़ चुका है. इस फ्लाइट का बेस फेयर 5300 रुपए है. होली के कारण लोग बड़ी संख्या में लखनऊ से विमान पकड़कर मुंबई पहुंच रहे हैं. ऐसे में 16 मार्च को लखनऊ से मुंबई का किराया 10686 से 11919 रुपए तक पहुंच चुका है. डिमांड और बढ़ी तो किराया और बढ़ सकता है. इसी तरह 17 मार्च का किराया 8182 और 18 मार्च का किराया 7199 रुपए पर पहुंच चुका है.

दिल्ली जाना भी टेंशन वाला काम: होली के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली भी बेहद परेशान हैं. लखनऊ से दिल्ली के तक फ्लाइट फेयर तेजी से बढ़ रहा है. 16 मार्च को लखनऊ से दिल्ली का फ्लाइट का किराया 8168 रुपए पहुंच चुका है. वहीं, 17 मार्च का किराया 4768 रुपए पर पहुंच गया है. 18 मार्च का किराया थोड़ा कम है. लखनऊ से दिल्ली का बेस फेयर 3499 रुपए है.

हैदराबाद का किराया 40% तक बढ़ाः लखनऊ से हैदराबाद तक बेस फ्लाइट फेयर 4929 रुपए है. 16 मार्च को यह किराया 6697 रुपए पर पहुंच गया है, जो बेस फेयर का करीब 30 फीसदी है. 17 मार्च का फ्लाइट का किराया 7127 रुपए पहुंच गया है. यह करीब 40 फीसदी अधिक है. 18 मार्च का किराया 6298 रुपए है. 19 मार्च से बेस फेयर 4929 रुपए अभी दर्शा रहा है यानी कि इस दिन से किराए में थोड़ी राहत मिल सकती है. 16 से 18 मार्च तक किराया काफी बढ़ा है.

सूरत जाना सबसे महंगा: यदि आप 16 मार्च को लखनऊ से सूरत जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 16,198 रुपए चुकाने होंगे. वहीं, 17 मार्च को 10419, 18 व 19 मार्च को 9284 रुपए आपको देने पड़ेंगे. अगर डिमांड बढ़ी तो 17 मार्च के बाद किराए में और इजाफा संभव है. लखनऊ से सूरत का बेस फेयर 6099 रुपए है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/flight-full-lucknow-to-mumbai-fare-increased-to-12000-surat/article-14158

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.