झारखंड के स्कूल में बाढ़, 162 बच्चे फंसे; उत्तराखंड में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत; देशभर में भारी बारिश का अलर्ट

Jagran Desk

देशभर में लगातार हो रही भारी मानसूनी बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और आपदा जैसे हालात बन गए हैं। झारखंड के जमशेदपुर में एक आवासीय स्कूल में 162 बच्चे बाढ़ में फंस गए, जिन्हें पुलिस और राहत दलों ने सोशल मीडिया से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात अभी भी लापता हैं।

झारखंड: स्कूल में घुसा पानी, नाव और रस्सियों से रेस्क्यू

जमशेदपुर के लव कुश आवासीय स्कूल में मूसलधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल परिसर में पानी भर गया और छात्र हॉस्टल में फंस गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली, जिसे देखकर प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने नाव और रस्सियों की मदद से 162 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत कार्य की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

उत्तरकाशी: निर्माणाधीन होटल में बादल फटा, दो मजदूरों की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। घटना के वक्त एक निर्माणाधीन होटल में 9 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 2 की मौत हो गई और 7 लापता हैंडीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग पर आपदा राहत कार्य तेजी से जारी है। चारधाम यात्रा को फिलहाल 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बागेश्वर और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर

उत्तराखंड में अलकनंदा, सरस्वती और सरयू नदियां उफान पर हैं। बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और सोनप्रयाग में ही रोकने के आदेश दिए हैं।

केरल से बिहार तक जल संकट, कई बांधों के गेट खुले

केरल के पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों में भारी बारिश के कारण बांधों के गेट खोले गए हैं। INCOIS ने तटीय क्षेत्रों में 2-3 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, बिहार के वैशाली में पीपा पुल बह गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

देशभर में मानसून सक्रिय, 9 दिन पहले पूरे देश में पहुंचा

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून इस वर्ष सामान्य से 9 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच चुका है। सोमवार को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

झारखंड के स्कूल में बाढ़, 162 बच्चे फंसे; उत्तराखंड में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत; देशभर में भारी बारिश का अलर्ट

Jagran Desk

झारखंड: स्कूल में घुसा पानी, नाव और रस्सियों से रेस्क्यू

जमशेदपुर के लव कुश आवासीय स्कूल में मूसलधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल परिसर में पानी भर गया और छात्र हॉस्टल में फंस गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली, जिसे देखकर प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने नाव और रस्सियों की मदद से 162 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत कार्य की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

उत्तरकाशी: निर्माणाधीन होटल में बादल फटा, दो मजदूरों की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। घटना के वक्त एक निर्माणाधीन होटल में 9 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 2 की मौत हो गई और 7 लापता हैंडीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग पर आपदा राहत कार्य तेजी से जारी है। चारधाम यात्रा को फिलहाल 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बागेश्वर और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर

उत्तराखंड में अलकनंदा, सरस्वती और सरयू नदियां उफान पर हैं। बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और सोनप्रयाग में ही रोकने के आदेश दिए हैं।

केरल से बिहार तक जल संकट, कई बांधों के गेट खुले

केरल के पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों में भारी बारिश के कारण बांधों के गेट खोले गए हैं। INCOIS ने तटीय क्षेत्रों में 2-3 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, बिहार के वैशाली में पीपा पुल बह गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

देशभर में मानसून सक्रिय, 9 दिन पहले पूरे देश में पहुंचा

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून इस वर्ष सामान्य से 9 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच चुका है। सोमवार को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/flood-in-school-in-jharkhand-162-children-stranded-in-uttarakhand/article-25944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.