देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़, देश के 26 राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी

Jagran Desk

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया।

 सांग नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण कई पर्यटक फंस गए, हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के 26 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में अगले 48 घंटों तक तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी हिस्सों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

बिजली गिरने से बच्ची की मौत, कई जगहों पर नुकसान
राजस्थान के जयपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सीकर में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में ओले गिरे, जिससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा। मध्य प्रदेश के छतरपुर में आंधी के साथ आए तूफान में एक मोबाइल टावर गिर गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में भी ओलावृष्टि हुई।

चारधाम यात्रा पर भी असर, ऋषिकेश मार्ग पर भूस्खलन
देहरादून के अलावा, चारधाम यात्रा मार्ग पर भी मौसम का असर देखने को मिला। ऋषिकेश के पास सड़क पर भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए रास्ता बंद रहा, हालांकि प्रशासन की तत्परता से जल्द ही यातायात बहाल कर दिया गया।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 6 मई: राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ में तेज़ बारिश और आंधी का प्रभाव रहेगा। कर्नाटक और केरल में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।

  • 7 मई: महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पूर्वोत्तर में भी बारिश तेज़ होगी।

  • 8 मई: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र और नॉर्थ-ईस्ट में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 7-8 मई के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है और गर्मी का असर एक बार फिर लौट सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़, देश के 26 राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी

Jagran Desk

 सांग नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण कई पर्यटक फंस गए, हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के 26 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में अगले 48 घंटों तक तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी हिस्सों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

बिजली गिरने से बच्ची की मौत, कई जगहों पर नुकसान
राजस्थान के जयपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सीकर में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में ओले गिरे, जिससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा। मध्य प्रदेश के छतरपुर में आंधी के साथ आए तूफान में एक मोबाइल टावर गिर गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में भी ओलावृष्टि हुई।

चारधाम यात्रा पर भी असर, ऋषिकेश मार्ग पर भूस्खलन
देहरादून के अलावा, चारधाम यात्रा मार्ग पर भी मौसम का असर देखने को मिला। ऋषिकेश के पास सड़क पर भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए रास्ता बंद रहा, हालांकि प्रशासन की तत्परता से जल्द ही यातायात बहाल कर दिया गया।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 6 मई: राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ में तेज़ बारिश और आंधी का प्रभाव रहेगा। कर्नाटक और केरल में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।

  • 7 मई: महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पूर्वोत्तर में भी बारिश तेज़ होगी।

  • 8 मई: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र और नॉर्थ-ईस्ट में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 7-8 मई के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है और गर्मी का असर एक बार फिर लौट सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/flood-in-song-river-due-to-cloudburst-in-dehradun-weather/article-19743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.