- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- झुग्गियों पर बुलडोज़र कार्रवाई का विरोध: कालकाजी पहुंचीं पूर्व सीएम आतिशी, पुलिस ने लिया हिरासत में
झुग्गियों पर बुलडोज़र कार्रवाई का विरोध: कालकाजी पहुंचीं पूर्व सीएम आतिशी, पुलिस ने लिया हिरासत में
Jagran Desk
दिल्ली के कालकाजी इलाके में चल रही झुग्गियों पर बुलडोज़र कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी आज भूमिहीन कैंप पहुंचीं। झुग्गीवासियों के समर्थन में पहुंचीं आतिशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पूर्व सीएम ने दावा किया कि बीजेपी सरकार जानबूझकर गरीबों के घरों को उजाड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कोर्ट के आदेश की आड़ में एकतरफा कार्रवाई की योजना बनाई है। हिरासत में लिए जाने से पहले आतिशी ने कहा, "बीजेपी और रेखा गुप्ता को झुग्गीवालों की हाय लगेगी, यह सरकार कभी लौटकर नहीं आएगी।"
DDA की नोटिस के बाद अल्टीमेटम
जानकारी के मुताबिक, कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप में दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा तीन दिन के भीतर अतिक्रमण खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई।
विरोध और नारेबाजी
मंगलवार सुबह आतिशी कैंप में पहुंचीं और स्थानीय झुग्गीवासियों से मुलाकात की। उन्होंने झुग्गियों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई का खुलकर विरोध किया। इस दौरान आतिशी और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। उन्होंने नागरिकों के साथ मिलकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया।
कोर्ट का आदेश बना कार्रवाई का आधार
गौरतलब है कि हाल ही में कोर्ट ने भूमिहीन कैंप से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद DDA ने विधिवत नोटिस जारी कर इलाके को खाली करने का निर्देश दिया। अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के पालन में यह कार्रवाई की जा रही है।
सीएम रेखा गुप्ता का बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिनों मद्रासी कैंप में हुई कार्रवाई के बाद स्पष्ट किया था कि, "कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसे लागू करना हमारी जिम्मेदारी है। कोर्ट की अवहेलना किसी भी स्थिति में नहीं की जा सकती।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए