विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा, ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा जा रहा प्रतीक

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में सिंदूर का पौधा रोपित किया। इस पौधे को प्रधानमंत्री को हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान 1971 भारत-पाक युद्ध की वीरांगनाओं के समूह द्वारा भेंट किया गया था।

इस प्रतीकात्मक पौधारोपण को हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ा जा रहा है, जिसमें भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक की थी।

सिंदूर का पौधा: परंपरा, शक्ति और पर्यावरण का प्रतीक

धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्व रखने वाला सिंदूर का पौधा शक्ति, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे में लाल रंग के फूल आते हैं और इसे प्रायः मंदिरों, आश्रमों तथा घरों के प्रांगण में लगाया जाता है। इसकी देखभाल सरल होती है और यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

गुजरात में वीर नारियों से भेंट के बाद मिला था पौधा

प्रधानमंत्री ने मई के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय गुजरात दौरा किया था। इस दौरान वे कच्छ और वडोदरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कच्छ में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल रही बहादुर महिलाओं के एक समूह ने उन्हें यह सिंदूर का पौधा भेंट किया था, जो अब राष्ट्र की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि

7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के भीतर स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। यह कार्यवाही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष टूरिस्ट्स की जान गई थी। भारतीय सेना की कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। जवाबी हमले में पाकिस्तान ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलाबारी की, मगर भारत ने मजबूती से उसका जवाब दिया।

हरियाली बढ़ाने के लिए ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक और पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया, जिसका उद्देश्य अरावली पर्वत श्रृंखला से लगे राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली के बंजर क्षेत्रों को हरा-भरा बनाना है। इस अभियान के तहत 1,000 नई नर्सरी तैयार की जाएंगी और 'मेरी लाइफ' पोर्टल से निगरानी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा, ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा जा रहा प्रतीक

Jagran Desk

इस प्रतीकात्मक पौधारोपण को हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ा जा रहा है, जिसमें भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक की थी।

सिंदूर का पौधा: परंपरा, शक्ति और पर्यावरण का प्रतीक

धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्व रखने वाला सिंदूर का पौधा शक्ति, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे में लाल रंग के फूल आते हैं और इसे प्रायः मंदिरों, आश्रमों तथा घरों के प्रांगण में लगाया जाता है। इसकी देखभाल सरल होती है और यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

गुजरात में वीर नारियों से भेंट के बाद मिला था पौधा

प्रधानमंत्री ने मई के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय गुजरात दौरा किया था। इस दौरान वे कच्छ और वडोदरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कच्छ में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल रही बहादुर महिलाओं के एक समूह ने उन्हें यह सिंदूर का पौधा भेंट किया था, जो अब राष्ट्र की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि

7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के भीतर स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। यह कार्यवाही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष टूरिस्ट्स की जान गई थी। भारतीय सेना की कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। जवाबी हमले में पाकिस्तान ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलाबारी की, मगर भारत ने मजबूती से उसका जवाब दिया।

हरियाली बढ़ाने के लिए ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक और पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया, जिसका उद्देश्य अरावली पर्वत श्रृंखला से लगे राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली के बंजर क्षेत्रों को हरा-भरा बनाना है। इस अभियान के तहत 1,000 नई नर्सरी तैयार की जाएंगी और 'मेरी लाइफ' पोर्टल से निगरानी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/former-minister-verma-said-in-sehores-outrage-rally-in-the/article-23311

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.