महिला एथलीट्स के लिए अब अनिवार्य होगा जेंडर टेस्ट, बिना SRY जीन जांच के वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं मिलेगी एंट्री

Sports

अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों में महिला कैटेगरी की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ल्ड एथलेटिक्स ने एक अहम निर्णय लेते हुए SRY जीन टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है।

 इस टेस्ट से गुजरना अब महिला एथलीट्स के लिए ज़रूरी होगा, अन्यथा वे वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

यह नया नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होगा, और इसी के तहत 13 सितंबर से टोक्यो में शुरू हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को पहले यह टेस्ट पास करना होगा।

जीवन में एक बार ही कराना होगा टेस्ट

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार, यह टेस्ट जीवन में केवल एक बार ही करवाना होगा। खिलाड़ी के गाल की कोशिकाओं या रक्त के नमूने से यह जांच होगी। इस प्रक्रिया में यह पुष्टि की जाएगी कि खिलाड़ी जैविक रूप से महिला है या नहीं।

खेलों की गरिमा और निष्पक्षता का सवाल

वर्ल्ड एथलेटिक्स अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने कहा—

"हमारा उद्देश्य महिला खेलों की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखना है। बायोलॉजिकल जेंडर की पुष्टि किए बिना महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा स्वीकार्य नहीं होगी।"

यह नियम उन खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकता है जो लिंग परिवर्तन कर महिला कैटेगरी में भाग ले रही थीं। संगठन का मानना है कि जैविक आधार पर महिला होना जरूरी है, न कि केवल पहचान के आधार पर।

भारत सहित सभी देश कराएंगे टेस्ट

हर देश की एथलेटिक्स फेडरेशन अपने खिलाड़ियों के टेस्ट कराएगी। भारत के लिए यह जिम्मेदारी इंडियन एथलेटिक्स एसोसिएशन की होगी। वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रति टेस्ट करीब 100 डॉलर तक की मदद देगी।

गोपनीयता और विवाद समाधान

टेस्ट रिपोर्ट पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। केवल वर्ल्ड एथलेटिक्स का मेडिकल मैनेजर ही एथलीट की अनुमति से इसे देख सकेगा। यदि कोई खिलाड़ी परिणाम से असहमत हो, तो वह पुनः परीक्षण या कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में अपील कर सकती है।

पेरिस ओलिंपिक में हुआ था विवाद

पिछले साल पेरिस ओलिंपिक के दौरान अल्जीरिया की मुक्केबाज इमान खलीफ पर जेंडर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उनकी प्रतिद्वंद्वी इटली की खिलाड़ी एंजेला कैरिनी ने केवल 46 सेकंड में ही मुकाबला छोड़ दिया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

महिला एथलीट्स के लिए अब अनिवार्य होगा जेंडर टेस्ट, बिना SRY जीन जांच के वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं मिलेगी एंट्री

Sports

 इस टेस्ट से गुजरना अब महिला एथलीट्स के लिए ज़रूरी होगा, अन्यथा वे वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

यह नया नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होगा, और इसी के तहत 13 सितंबर से टोक्यो में शुरू हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को पहले यह टेस्ट पास करना होगा।

जीवन में एक बार ही कराना होगा टेस्ट

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार, यह टेस्ट जीवन में केवल एक बार ही करवाना होगा। खिलाड़ी के गाल की कोशिकाओं या रक्त के नमूने से यह जांच होगी। इस प्रक्रिया में यह पुष्टि की जाएगी कि खिलाड़ी जैविक रूप से महिला है या नहीं।

खेलों की गरिमा और निष्पक्षता का सवाल

वर्ल्ड एथलेटिक्स अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने कहा—

"हमारा उद्देश्य महिला खेलों की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखना है। बायोलॉजिकल जेंडर की पुष्टि किए बिना महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा स्वीकार्य नहीं होगी।"

यह नियम उन खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकता है जो लिंग परिवर्तन कर महिला कैटेगरी में भाग ले रही थीं। संगठन का मानना है कि जैविक आधार पर महिला होना जरूरी है, न कि केवल पहचान के आधार पर।

भारत सहित सभी देश कराएंगे टेस्ट

हर देश की एथलेटिक्स फेडरेशन अपने खिलाड़ियों के टेस्ट कराएगी। भारत के लिए यह जिम्मेदारी इंडियन एथलेटिक्स एसोसिएशन की होगी। वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रति टेस्ट करीब 100 डॉलर तक की मदद देगी।

गोपनीयता और विवाद समाधान

टेस्ट रिपोर्ट पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। केवल वर्ल्ड एथलेटिक्स का मेडिकल मैनेजर ही एथलीट की अनुमति से इसे देख सकेगा। यदि कोई खिलाड़ी परिणाम से असहमत हो, तो वह पुनः परीक्षण या कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में अपील कर सकती है।

पेरिस ओलिंपिक में हुआ था विवाद

पिछले साल पेरिस ओलिंपिक के दौरान अल्जीरिया की मुक्केबाज इमान खलीफ पर जेंडर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उनकी प्रतिद्वंद्वी इटली की खिलाड़ी एंजेला कैरिनी ने केवल 46 सेकंड में ही मुकाबला छोड़ दिया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/gender-test-will-now-be-mandatory-for-women-athletes-without/article-29326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.