सोने की कीमत ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, इस साल अब तक ₹24,510 महंगा; जल्द ₹1.04 लाख छूने की संभावना

Business

सोने की कीमतों में तेजी लगातार जारी है और सोमवार, 6 अगस्त को यह अब तक के सर्वाधिक स्तर (ऑलटाइम हाई) पर पहुंच गई।

 इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹596 की तेजी के साथ ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह ₹1,00,076 पर था।

इस साल की शुरुआत से अब तक सोना ₹24,510 महंगा हो चुका है। विश्लेषकों का मानना है कि आगामी समय में यह तेजी और बढ़ सकती है और कीमतें ₹1.04 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

चांदी की कीमत में भी तेज उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी ₹1,154 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब इसका रेट ₹1,13,576 प्रति किलो हो गया है। हालांकि चांदी ने 23 जुलाई को ₹1,15,850 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक तनाव (जियोपॉलिटिकल टेंशन) के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर में कमजोरी और ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें भी इस तेजी के पीछे अहम वजह हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट):

  • दिल्ली: ₹1,02,480

  • मुंबई: ₹1,02,330

  • कोलकाता: ₹1,02,330

  • चेन्नई: ₹1,02,330

  • भोपाल: ₹1,02,270

22 कैरेट सोने की कीमत इन सभी शहरों में लगभग ₹93,800 से ₹93,950 के बीच रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सोने की कीमत ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, इस साल अब तक ₹24,510 महंगा; जल्द ₹1.04 लाख छूने की संभावना

Business

 इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹596 की तेजी के साथ ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह ₹1,00,076 पर था।

इस साल की शुरुआत से अब तक सोना ₹24,510 महंगा हो चुका है। विश्लेषकों का मानना है कि आगामी समय में यह तेजी और बढ़ सकती है और कीमतें ₹1.04 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

चांदी की कीमत में भी तेज उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी ₹1,154 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब इसका रेट ₹1,13,576 प्रति किलो हो गया है। हालांकि चांदी ने 23 जुलाई को ₹1,15,850 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक तनाव (जियोपॉलिटिकल टेंशन) के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर में कमजोरी और ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें भी इस तेजी के पीछे अहम वजह हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट):

  • दिल्ली: ₹1,02,480

  • मुंबई: ₹1,02,330

  • कोलकाता: ₹1,02,330

  • चेन्नई: ₹1,02,330

  • भोपाल: ₹1,02,270

22 कैरेट सोने की कीमत इन सभी शहरों में लगभग ₹93,800 से ₹93,950 के बीच रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/gold-price-reached-%E2%82%B9-100672-per-10-grams-this-year/article-29976

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.