- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- फिनलैंड में नवरात्रि की भव्य छटा: भक्त परिवार फिनलैंड ने रचा इतिहास, यूरोप का सबसे बड़ा कन्या पूजन आ...
फिनलैंड में नवरात्रि की भव्य छटा: भक्त परिवार फिनलैंड ने रचा इतिहास, यूरोप का सबसे बड़ा कन्या पूजन आयोजित
Digital Desk
फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में इस वर्ष नवरात्रि उत्सव ने ऐतिहासिक रूप ले लिया। भक्त परिवार फिनलैंड द्वारा आयोजित “सांस्कृतिक नवरात्रि महोत्सव 2025” में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिली।
इस आयोजन में 901 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें हेलसिंकी, जिवास्क्युला, टैम्पेरे और तुर्कु जैसे शहरों के भारतीय परिवार शामिल थे।
महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी भारतीयों, सांस्कृतिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता ने इसे बहुरंगी सांस्कृतिक पर्व में बदल दिया। आयोजन में कन्या पूजन, सांस्कृतिक गरबा, महा आरती और राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर दिया। बच्चों, युवाओं और परिवारों की सक्रिय भागीदारी ने इस उत्सव को यादगार बना दिया।

यूरोप में सबसे बड़ा कन्या पूजन, 81 कन्याओं की पूजा कर रचा रिकॉर्ड
इस आयोजन का सबसे पवित्र और भावनात्मक क्षण रहा कन्या पूजन समारोह — जिसमें 81 छोटी कन्याओं की माता की शक्ति के रूप में पूजा-अर्चना की गई। कन्याओं को पारंपरिक वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, उपहार और प्रसाद प्रदान किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बीच पूरे वातावरण में श्रद्धा और ऊर्जा का अद्भुत संचार हुआ।
समाज के वरिष्ठ जनों और परिवारों ने मिलकर इस अनुष्ठान को संपन्न किया, जिसे उपस्थित लोगों ने “यूरोप का सबसे बड़ा कन्या पूजन” बताया।
विदेश में भारतीय संस्कृति का जीवंत स्वरूप
भक्त परिवार फिनलैंड के आयोजकों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य है – विदेश में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवित रखना। यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया था ताकि हर कोई इसमें सम्मिलित होकर भारत-फिनलैंड सांस्कृतिक एकता और सौहार्द का अनुभव कर सके।
पिछले तीन वर्षों से भक्त परिवार फिनलैंड लगातार सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय समुदाय को जोड़ने का कार्य कर रहा है। इस वर्ष का नवरात्रि महोत्सव न केवल फिनलैंड बल्कि पूरे यूरोप के लिए भारत की आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक बन गया।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए