हिमाचल में भारी बारिश: 129 सड़कें बंद, अब तक 39 की मौत; बिहार में बिजली गिरने से 5 की जान गई

Jagran Desk

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 129 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। वहीं बिहार में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, और झारखंड व उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में लैंडस्लाइड से फंसी गाड़ियां, स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर स्थित भुभु जोत टनल के पास सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। इसके चलते टनल के भीतर करीब 5 घंटे तक दर्जनों वाहन फंसे रहे। स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू के बाद मार्ग को आंशिक रूप से खोला, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।

राज्य सरकार ने मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिलों में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है।

बिहार में बिजली गिरने से मौतें, झारखंड में वाटरफॉल हादसा

बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। उधर, गया के इमामगंज क्षेत्र स्थित लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसमें 6 लड़कियां बह गईं, हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

देशभर में बारिश का अलर्ट: 31 राज्यों में वर्षा संभावित

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट, जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 राज्यों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

देश के कई हिस्सों में नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं, और निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने आम जनता से सतर्क रहने और बिना आवश्यक कारण के यात्रा से बचने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

हिमाचल में भारी बारिश: 129 सड़कें बंद, अब तक 39 की मौत; बिहार में बिजली गिरने से 5 की जान गई

Jagran Desk

हिमाचल में लैंडस्लाइड से फंसी गाड़ियां, स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर स्थित भुभु जोत टनल के पास सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। इसके चलते टनल के भीतर करीब 5 घंटे तक दर्जनों वाहन फंसे रहे। स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू के बाद मार्ग को आंशिक रूप से खोला, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।

राज्य सरकार ने मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिलों में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है।

बिहार में बिजली गिरने से मौतें, झारखंड में वाटरफॉल हादसा

बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। उधर, गया के इमामगंज क्षेत्र स्थित लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसमें 6 लड़कियां बह गईं, हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

देशभर में बारिश का अलर्ट: 31 राज्यों में वर्षा संभावित

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट, जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 राज्यों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

देश के कई हिस्सों में नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं, और निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने आम जनता से सतर्क रहने और बिना आवश्यक कारण के यात्रा से बचने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/heavy-rains-in-himachal-129-roads-closed-so-far-39/article-26071

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.