ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट: छुट्टियां रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद

Jagran Desk

पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले पंजाब और राजस्थान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा स्थिति को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंजाब पुलिस द्वारा 7 मई से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी ऑफिस द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से अब विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टियां मंजूर की जाएंगी। यह कदम सीमा पर बढ़ते तनाव और पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही फायरिंग के मद्देनज़र उठाया गया है।

सीमा पर बढ़ता तनाव, सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि

भारत के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमले के जरिए नष्ट किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। इस बीच पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। इसी कारण पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है और इन राज्यों के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

पंजाब में स्कूल बंद, सरकारी कार्यक्रम रद्द

पंजाब के छह जिलों पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने इस संदर्भ में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि इन जिलों में सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य की पाकिस्तान से लगी 532 किलोमीटर लंबी सीमा को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने सभी संबंधित जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

राजस्थान में भी अलर्ट, स्कूल बंद

राजस्थान में पाकिस्तान से सटे 4 जिलों – जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इन जिलों में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दें और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दें।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए समीक्षा बैठक

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी यूआर साहू ने राज्य के सभी मंडल आयुक्तों, कलेक्टरों, आईजीपी और एसपी के साथ बैठक की और उन्हें अपने-अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने का निर्देश दिया। सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट: छुट्टियां रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद

Jagran Desk

पंजाब पुलिस द्वारा 7 मई से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी ऑफिस द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से अब विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टियां मंजूर की जाएंगी। यह कदम सीमा पर बढ़ते तनाव और पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही फायरिंग के मद्देनज़र उठाया गया है।

सीमा पर बढ़ता तनाव, सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि

भारत के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमले के जरिए नष्ट किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। इस बीच पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। इसी कारण पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है और इन राज्यों के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

पंजाब में स्कूल बंद, सरकारी कार्यक्रम रद्द

पंजाब के छह जिलों पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने इस संदर्भ में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि इन जिलों में सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य की पाकिस्तान से लगी 532 किलोमीटर लंबी सीमा को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने सभी संबंधित जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

राजस्थान में भी अलर्ट, स्कूल बंद

राजस्थान में पाकिस्तान से सटे 4 जिलों – जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इन जिलों में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दें और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दें।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए समीक्षा बैठक

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी यूआर साहू ने राज्य के सभी मंडल आयुक्तों, कलेक्टरों, आईजीपी और एसपी के साथ बैठक की और उन्हें अपने-अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने का निर्देश दिया। सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/high-alert-holidays-canceled-in-punjab-and-rajasthan-after-operation/article-20123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.