सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन, 3 जवानों की मौत, 6 लापता; पूर्वोत्तर में बारिश-बाढ़ से अब तक 37 की जान गई

Jagran Desk

सिक्किम में रविवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जब चट्टेन क्षेत्र में स्थित एक सैन्य शिविर अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई जबकि छह अन्य अभी भी लापता हैं। राहत दलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मलबे से चार जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

शहीद जवानों की हुई पहचान
सेना की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि जिन जवानों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और एक पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है। लापता जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

सैलानियों का रेस्क्यू भी जारी
इस बीच, सिक्किम के लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में 30 मई से फंसे एक हजार से अधिक पर्यटकों को भी आज रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी तबाही
सिर्फ सिक्किम ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत में पिछले चार दिनों से भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की गंभीर स्थिति बनी हुई है। अब तक इन घटनाओं में 37 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं।

सेना और राहत एजेंसियां मैदान में
राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना, वायुसेना और असम राइफल्स की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। असम में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक सहित 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

अन्य राज्यों की स्थिति भी चिंताजनक
मणिपुर में बाढ़ ने 19,000 से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है और 3,365 घरों को नुकसान पहुंचा है। त्रिपुरा में 10 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने 2 जून को सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में 30 मई से अब तक भूस्खलन की 211 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

उत्तर भारत में भी मौसम का कहर
उधर, राजस्थान के 30 और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के वैशाली जिले में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान ढह गया, जिसमें 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बिहार के 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन, 3 जवानों की मौत, 6 लापता; पूर्वोत्तर में बारिश-बाढ़ से अब तक 37 की जान गई

Jagran Desk

शहीद जवानों की हुई पहचान
सेना की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि जिन जवानों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और एक पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है। लापता जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

सैलानियों का रेस्क्यू भी जारी
इस बीच, सिक्किम के लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में 30 मई से फंसे एक हजार से अधिक पर्यटकों को भी आज रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी तबाही
सिर्फ सिक्किम ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत में पिछले चार दिनों से भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की गंभीर स्थिति बनी हुई है। अब तक इन घटनाओं में 37 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं।

सेना और राहत एजेंसियां मैदान में
राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना, वायुसेना और असम राइफल्स की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। असम में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक सहित 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

अन्य राज्यों की स्थिति भी चिंताजनक
मणिपुर में बाढ़ ने 19,000 से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है और 3,365 घरों को नुकसान पहुंचा है। त्रिपुरा में 10 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने 2 जून को सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में 30 मई से अब तक भूस्खलन की 211 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

उत्तर भारत में भी मौसम का कहर
उधर, राजस्थान के 30 और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के वैशाली जिले में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान ढह गया, जिसमें 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बिहार के 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/high-speed-car-crashes-into-stationary-bus-in-seoni-one-dead/article-22986

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.