शुभांशु की ऐतिहासिक वापसी: 18 दिन अंतरिक्ष में बिताकर लौटे भारतीय एस्ट्रोनॉट

Jagran Desk

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में 18 दिन का सफल प्रवास पूरा करने के बाद भारतीय एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर सकुशल लौट आए। 15 जुलाई दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में 'स्प्लैशडाउन' के साथ लैंड हुआ। उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी थे।

शुभांशु शुक्ला, जो भारतीय वायुसेना के अधिकारी हैं, ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। उनकी वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शुभांशु ने समर्पण और साहस से अरबों भारतीयों के सपनों को प्रेरणा दी है। यह गगनयान मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

23 घंटे लंबा अंतरिक्ष से वापसी का सफर

शुभांशु और उनकी टीम 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हुई थी।

  • इससे पहले दोपहर 2:15 बजे उन्होंने क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में प्रवेश किया।

  • करीब 23 घंटे बाद कैलिफोर्निया के तट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।

  • यह लैंडिंग पैराशूट की मदद से समुद्र में हुई जिसे स्प्लैशडाउन कहा जाता है।

लखनऊ में परिवार ने देखी वापसी की लाइव तस्वीरें

शुभांशु की वापसी के दृश्य उनके माता-पिता ने लखनऊ में टीवी स्क्रीन पर देखे। इस भावुक पल ने पूरे देश को गौरव और गर्व से भर दिया। शुभांशु को स्पेस स्टेशन पर "634वां बैज" मिला था, जो वहां जाने वाले कुल यात्रियों में उनकी गिनती दर्शाता है।

भारत वापसी की तैयारी

स्पेस यात्रियों को पृथ्वी पर लौटने के बाद कुछ दिनों तक मेडिकल जांच और रिहैबिलिटेशन में रखा जाता है, जिससे वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुरूप खुद को ढाल सकें। माना जा रहा है कि शुभांशु 17 अगस्त तक भारत लौट सकते हैं

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शुभांशु की ऐतिहासिक वापसी: 18 दिन अंतरिक्ष में बिताकर लौटे भारतीय एस्ट्रोनॉट

Jagran Desk

शुभांशु शुक्ला, जो भारतीय वायुसेना के अधिकारी हैं, ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। उनकी वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शुभांशु ने समर्पण और साहस से अरबों भारतीयों के सपनों को प्रेरणा दी है। यह गगनयान मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

23 घंटे लंबा अंतरिक्ष से वापसी का सफर

शुभांशु और उनकी टीम 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हुई थी।

  • इससे पहले दोपहर 2:15 बजे उन्होंने क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में प्रवेश किया।

  • करीब 23 घंटे बाद कैलिफोर्निया के तट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।

  • यह लैंडिंग पैराशूट की मदद से समुद्र में हुई जिसे स्प्लैशडाउन कहा जाता है।

लखनऊ में परिवार ने देखी वापसी की लाइव तस्वीरें

शुभांशु की वापसी के दृश्य उनके माता-पिता ने लखनऊ में टीवी स्क्रीन पर देखे। इस भावुक पल ने पूरे देश को गौरव और गर्व से भर दिया। शुभांशु को स्पेस स्टेशन पर "634वां बैज" मिला था, जो वहां जाने वाले कुल यात्रियों में उनकी गिनती दर्शाता है।

भारत वापसी की तैयारी

स्पेस यात्रियों को पृथ्वी पर लौटने के बाद कुछ दिनों तक मेडिकल जांच और रिहैबिलिटेशन में रखा जाता है, जिससे वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुरूप खुद को ढाल सकें। माना जा रहा है कि शुभांशु 17 अगस्त तक भारत लौट सकते हैं

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/historical-return-of-shubhanshu-indian-astronaut-returned-after-spending-18/article-27751

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.