पूर्वोत्तर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज जाएंगे मिजोरम, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

JAGRAN DESK

अमित शाह के आज दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर लेंगपुई एयरपोर्ट पर आगमन की उम्मीद है. वह दोपहर तीन बजे खटला क्षेत्र में अर्धसैनिक बल के मिजोरम रेंज के 23 सेक्टर मुख्यालय में असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के समारोह में भाग लेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मिजोरम का एक दिवसीय दौरा करेंगे. मिजोरम दौरे से पहले पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा कड़ी की गई है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गृहमंत्री, आइजोल के मध्य से असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को राज्य की राजधानी से 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में एक परिसर में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे.

अनिल शुक्ला ने कहा कि सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा बलों को गृह मंत्री के दौरे के दौरान कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि प्रमुख मार्गों और स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए राज्य पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया है.

लेंगपुई एयरपोर्ट पर उतरेंगे गृहमंत्री

अमित शाह के कार्यक्रम पर एक नजर

आज सुबह मिजोरम रवाना होने से पहले गृहमंत्री शाह पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे. देर शाम वे गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे. रविवार सुबह गृह मंत्री ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए असम के कोकराझार जिले के डोटमा के लिए रवाना होंगे. अमित शाह दोपहर में गुवाहाटी लौटेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय न्याय संहिता की प्रगति की समीक्षा करेंगे. अमित शाह रविवार रात दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी

मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा बलों को गृह मंत्री के दौरे के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है. राज्य पुलिस के अलावा, प्रमुख मार्गों और स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से अतिरिक्त बल भी बुलाए गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पूर्वोत्तर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज जाएंगे मिजोरम, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

JAGRAN DESK

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मिजोरम का एक दिवसीय दौरा करेंगे. मिजोरम दौरे से पहले पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा कड़ी की गई है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गृहमंत्री, आइजोल के मध्य से असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को राज्य की राजधानी से 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में एक परिसर में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे.

अनिल शुक्ला ने कहा कि सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा बलों को गृह मंत्री के दौरे के दौरान कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि प्रमुख मार्गों और स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए राज्य पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया है.

लेंगपुई एयरपोर्ट पर उतरेंगे गृहमंत्री

अमित शाह के आज दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर लेंगपुई एयरपोर्ट पर आगमन की उम्मीद है. वह दोपहर तीन बजे खटला क्षेत्र में अर्धसैनिक बल के मिजोरम रेंज के 23 सेक्टर मुख्यालय में असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के समारोह में भाग लेंगे.

अमित शाह के कार्यक्रम पर एक नजर

आज सुबह मिजोरम रवाना होने से पहले गृहमंत्री शाह पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे. देर शाम वे गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे. रविवार सुबह गृह मंत्री ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए असम के कोकराझार जिले के डोटमा के लिए रवाना होंगे. अमित शाह दोपहर में गुवाहाटी लौटेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय न्याय संहिता की प्रगति की समीक्षा करेंगे. अमित शाह रविवार रात दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी

मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा बलों को गृह मंत्री के दौरे के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है. राज्य पुलिस के अलावा, प्रमुख मार्गों और स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से अतिरिक्त बल भी बुलाए गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/home-minister-amit-shah-will-go-to-mizoram-many-programs/article-13984

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.