जयपुर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 1 बच्चे समेत 10 लोगों की मौत

Jagran Desk

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।

 इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

यह हादसा हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहामंडी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर का ब्रेक फेल हो जाने के बाद वह अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में दर्जनभर से ज्यादा वाहन चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर दोपहिया वाहनों समेत कई अन्य गाड़ियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। कई लोगों को मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। सड़क पर दूर-दूर तक वाहनों के मलबे और घायल लोग बिखरे पड़े थे।

अस्पतालों में भर्ती घायल, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

घायलों को तुरंत कांवटिया अस्पताल और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने सभी मेडिकल टीमों को अलर्ट कर दिया है। न्यूरो, ऑर्थोपेडिक और जनरल सर्जन टीमों को तुरंत SMS अस्पताल से कांवटिया भेजा गया।

शराब के नशे में था चालक?

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डंपर चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है।

मौके पर राहत और बचाव जारी

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी और एंबुलेंस की मदद ली जा रही है। सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई है, वहीं हादसे की भीषणता से लोगों में दहशत है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/horrific-road-accident-in-jaipur-uncontrolled-dumper-crushed-many-vehicles/article-36954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.