नमाज पढ़ रहे थे सैकड़ों मुसलमान, भूकंप आया और मस्जिद में बिछ गई लाशें

JAGRAN DESK

शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में भारी तबाही हुई है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार ने शनिवार को बताया कि मरने वालों की संख्या 1,002 हो गई है. हालांकि यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने आशंका जताई है कि मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है.

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. जब सैकड़ों मुसलमान रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा कर रहे थे, तभी अचानक धरती कांपी और मस्जिदें ढह गईं. इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई और सैकड़ों घायल हो गए. 28 मार्च को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के इस भूकंप ने सबसे अधिक असर मांडले और सगाइंग क्षेत्रों में डाला.

चश्मदीदों के अनुसार, भूकंप के झटके इतनी तेजी से आए कि मस्जिदों की छतें गिरने लगीं और कई नमाजियों की मौके पर ही मौत हो गई. मांडले के एक निवासी ने बताया कि जब हम नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक झटके महसूस हुए. कुछ लोग भागे, लेकिन कई वहीं रह गए. मस्जिद की छत गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मस्जिदों की छत गिरने से कई लोगों की मौत

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इस भूकंप में मांडले और सगाइंग की कई मस्जिदें ध्वस्त हो गईं. सबसे अधिक नुकसान मांडले में हुआ, जहां 50 से अधिक मस्जिदें प्रभावित हुईं और करीब 100 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं. बर्मा ह्यूमन राइट्स नेटवर्क के मौंग ला ना ने बताया कि सगाइंग में राहत कार्यों में लगे कई युवा भी इस त्रासदी का शिकार हो गए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नमाज पढ़ रहे थे सैकड़ों मुसलमान, भूकंप आया और मस्जिद में बिछ गई लाशें

JAGRAN DESK

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. जब सैकड़ों मुसलमान रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा कर रहे थे, तभी अचानक धरती कांपी और मस्जिदें ढह गईं. इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई और सैकड़ों घायल हो गए. 28 मार्च को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के इस भूकंप ने सबसे अधिक असर मांडले और सगाइंग क्षेत्रों में डाला.

चश्मदीदों के अनुसार, भूकंप के झटके इतनी तेजी से आए कि मस्जिदों की छतें गिरने लगीं और कई नमाजियों की मौके पर ही मौत हो गई. मांडले के एक निवासी ने बताया कि जब हम नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक झटके महसूस हुए. कुछ लोग भागे, लेकिन कई वहीं रह गए. मस्जिद की छत गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मस्जिदों की छत गिरने से कई लोगों की मौत

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इस भूकंप में मांडले और सगाइंग की कई मस्जिदें ध्वस्त हो गईं. सबसे अधिक नुकसान मांडले में हुआ, जहां 50 से अधिक मस्जिदें प्रभावित हुईं और करीब 100 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं. बर्मा ह्यूमन राइट्स नेटवर्क के मौंग ला ना ने बताया कि सगाइंग में राहत कार्यों में लगे कई युवा भी इस त्रासदी का शिकार हो गए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/hundreds-of-muslim-earthquakes-were-reading-namaz-and-bodies-laid/article-15892

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.