अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 26 लोगों की हुई मौत

JAGRAN DESK

अमेरिका के कई राज्यों में तूफान ने तबाही मचा रखी है। यहां तूफान की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका के कई इलाकों में जबरदस्त तूफान आया हुआ है। इस वजह से यहां अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने शनिवार को बताया कि मिसौरी में आए तूफान के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं। अर्कंसास के अधिकारियों ने शनिवार सुबह कहा कि इंडिपेंडेंस काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ काउंटी में 29 अन्य घायल हो गये। 

धूल भरी आंधी से गिरे पेड़

अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्यभर की सोलह काउंटी में मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने कहा कि टेक्सास पैनहैंडल की अमरिलो काउंटी में धूल भरी आंधी के दौरान कार दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने बताया था कि मिसौरी के बेकर्सफील्ड क्षेत्र में आये तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। 

लोगों को इलाका छोड़ने की दी गई सलाह

मिसौरी के बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स ने बताया कि शनिवार को सुबह बेकर्सफील्ड से लगभग 177 किलोमीटर पूर्व में एक मकान के तूफान के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एकर्स ने बताया कि बचावकर्मी मकान में मौजूद एक महिला को बचाने में सफल रहे। मेयर जोनास एंडरसन ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर बताया कि अर्कंसास के केव सिटी इलाके में पांच लोग घायल हो गए हैं, जहां अगले आदेश तक आपातकाल लागू कर दिया गया है। ओक्लाहोमा के कुछ समुदायों के लोगों को क्षेत्रों से जाने की सलाह दी गई है क्योंकि राज्यभर में आग लगने की 130 से अधिक घटनाएं सामने आईं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 26 लोगों की हुई मौत

JAGRAN DESK

अमेरिका के कई इलाकों में जबरदस्त तूफान आया हुआ है। इस वजह से यहां अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने शनिवार को बताया कि मिसौरी में आए तूफान के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं। अर्कंसास के अधिकारियों ने शनिवार सुबह कहा कि इंडिपेंडेंस काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ काउंटी में 29 अन्य घायल हो गये। 

धूल भरी आंधी से गिरे पेड़

अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्यभर की सोलह काउंटी में मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने कहा कि टेक्सास पैनहैंडल की अमरिलो काउंटी में धूल भरी आंधी के दौरान कार दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने बताया था कि मिसौरी के बेकर्सफील्ड क्षेत्र में आये तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। 

लोगों को इलाका छोड़ने की दी गई सलाह

मिसौरी के बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स ने बताया कि शनिवार को सुबह बेकर्सफील्ड से लगभग 177 किलोमीटर पूर्व में एक मकान के तूफान के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एकर्स ने बताया कि बचावकर्मी मकान में मौजूद एक महिला को बचाने में सफल रहे। मेयर जोनास एंडरसन ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर बताया कि अर्कंसास के केव सिटी इलाके में पांच लोग घायल हो गए हैं, जहां अगले आदेश तक आपातकाल लागू कर दिया गया है। ओक्लाहोमा के कुछ समुदायों के लोगों को क्षेत्रों से जाने की सलाह दी गई है क्योंकि राज्यभर में आग लगने की 130 से अधिक घटनाएं सामने आईं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/hurricane-caused-havoc-in-america-so-far-26-people-died/article-14148

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.