VIDEO: “मैं बहुत सो रहा हूं…”: अंतरिक्ष से आया शुभांशु शुक्ला का नमस्कार, बताया कैसी रही यात्रा

Jagran Desk

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में एक रात बिताने के बाद अपने पहले वीडियो संदेश में देशवासियों को "अंतरिक्ष से नमस्कार" कहा है। एक्सियोम-4 मिशन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचे शुक्ला का यह वीडियो मैसेज अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

“अंतरिक्ष में बच्चा बनकर सीख रहा हूं”

वीडियो में मुस्कुराते हुए शुभांशु शुक्ला कहते हैं,

“मैं बहुत सो रहा हूं... अंतरिक्ष में चहलकदमी करना, खाना-पीना, सब कुछ जैसे एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं। यह एक छोटा कदम है, लेकिन भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में एक मजबूत और ठोस कदम है।”

 “30 दिन का क्वारंटाइन, फिर शानदार राइड”

शुक्ला ने बताया कि इस मिशन से पहले वे 30 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे और इसके बाद स्पेस तक की यात्रा को उन्होंने “शानदार राइड” कहा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा –

“मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस मिशन में मेरा साथ दिया। यह मेरी अकेले की कामयाबी नहीं है – मेरे परिवार, दोस्तों और पूरे भारत की जीत है।”

 अंतरिक्ष में साथ गया ‘हंस’ – ज्ञान का प्रतीक

वीडियो में शुक्ला के साथ एक सफेद हंस के आकार का सॉफ्ट टॉय भी नजर आता है। इस पर उन्होंने कहा –

“भारतीय संस्कृति में हंस ज्ञान और विवेक का प्रतीक है। मैंने इसे अपने साथ लाकर अपने देश की संस्कृति को अंतरिक्ष तक पहुंचाया है।”

 कंधे पर तिरंगा, दिल में भारत

शुक्ला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने भारतीय तिरंगे को अपने कंधे पर रखा, जिसने उन्हें प्रेरणा दी और याद दिलाया कि वह अकेले नहीं हैं – पूरा भारत इस यात्रा में उनके साथ है।

 41 साल बाद अंतरिक्ष में भारतीय

शुभांशु शुक्ला की उड़ान भारत के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि 41 वर्षों बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में पहुंचा है। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: “मैं बहुत सो रहा हूं…”: अंतरिक्ष से आया शुभांशु शुक्ला का नमस्कार, बताया कैसी रही यात्रा

Jagran Desk

“अंतरिक्ष में बच्चा बनकर सीख रहा हूं”

वीडियो में मुस्कुराते हुए शुभांशु शुक्ला कहते हैं,

“मैं बहुत सो रहा हूं... अंतरिक्ष में चहलकदमी करना, खाना-पीना, सब कुछ जैसे एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं। यह एक छोटा कदम है, लेकिन भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में एक मजबूत और ठोस कदम है।”

 “30 दिन का क्वारंटाइन, फिर शानदार राइड”

शुक्ला ने बताया कि इस मिशन से पहले वे 30 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे और इसके बाद स्पेस तक की यात्रा को उन्होंने “शानदार राइड” कहा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा –

“मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस मिशन में मेरा साथ दिया। यह मेरी अकेले की कामयाबी नहीं है – मेरे परिवार, दोस्तों और पूरे भारत की जीत है।”

 अंतरिक्ष में साथ गया ‘हंस’ – ज्ञान का प्रतीक

वीडियो में शुक्ला के साथ एक सफेद हंस के आकार का सॉफ्ट टॉय भी नजर आता है। इस पर उन्होंने कहा –

“भारतीय संस्कृति में हंस ज्ञान और विवेक का प्रतीक है। मैंने इसे अपने साथ लाकर अपने देश की संस्कृति को अंतरिक्ष तक पहुंचाया है।”

 कंधे पर तिरंगा, दिल में भारत

शुक्ला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने भारतीय तिरंगे को अपने कंधे पर रखा, जिसने उन्हें प्रेरणा दी और याद दिलाया कि वह अकेले नहीं हैं – पूरा भारत इस यात्रा में उनके साथ है।

 41 साल बाद अंतरिक्ष में भारतीय

शुभांशु शुक्ला की उड़ान भारत के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि 41 वर्षों बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में पहुंचा है। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/i-am-sleeping-a-lot%E2%80%A6-shubhanshu-shuklas-greetings-from-space/article-25608

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.