पाकिस्तान : फेक कॉल सेंटर पर पड़ा छापा तो इस्लमाबाद के लोग लूट ले गए लैपटॉप, वीडियो देखिए

JAGRAN DESK

पाकिस्तान से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जिनमें क्या जवान और क्या बुजुर्ग- लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनिटर, कीबोर्ड, एक्सटेंशन और जो कुछ भी वे ले जा सकते थे, लूटकर ले गए.

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापे के बाद वहां स्थानीय लोगों ने डकैती डाल दी. जिनके हाथ जो भी लगा वे उसे ले गए. पाकिस्तना की फेडरल जांच एजेंसी ने इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-11 में चीनी नागरिकों द्वारा संचालित सपोर्ट हब पर छापा मारा था और उसके तुरंत बाद लोगों ने अपना ‘कार्यक्रम' चालू कर दिया. लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह कॉल सेंटर कथित तौर पर धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था और अवैध रूप से चलाया जा रहा था. जैसे ही यहां अधिकारी परिसर में घुसे, उनके पीछे स्थानीय लोग भी अंदर आ गए.

"रमजान के पवित्र महीने..."

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जिनमें क्या जवान और क्या बुजुर्ग- लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनिटर, कीबोर्ड, एक्सटेंशन और जो कुछ भी वे ले जा सकते थे, लूटकर ले गए. कुछ ने तो फर्नीचर और कटलरी सेट भी उठा लिए जैसे कि यह सब के लिए मुफ्त की सेल लगी हो.

एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा: "पाकिस्तानियों ने इस्लामाबाद में चीनियों द्वारा संचालित एक कॉल सेंटर को लूट लिया है; रमजान के पवित्र महीने के दौरान फर्नीचर और कटलरी के साथ सैकड़ों लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो गए."

वीडियो तेजी से वायरल हो गया, और कहने की जरूरत नहीं कि लोगों ने एक से बढ़कर एक कमेंट किए. एक व्यक्ति ने कहा, "पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जहां बिजनेस खोलना क्रिप्टो में निवेश करने से ज्यादा जोखिम भरा है."

एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि उन्होंने कॉल सेंटर को चैरिटी ड्राइव समझ लिया: लैपटॉप से ​​लेकर कटलरी तक सब कुछ चला गया!"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्जी गतिविधियों को अंजाम देने और दुनिया भर के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में जांच के दायरे में आने के बाद कॉल सेंटर पर छापा मारा गया था. कुछ चीनी नागरिकों सहित विदेशियों का एक समूह कथित तौर पर यहां रैकेट चलाने में शामिल था. छापेमारी में कुछ विदेशियों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, कुछ भागने में सफल रहे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान : फेक कॉल सेंटर पर पड़ा छापा तो इस्लमाबाद के लोग लूट ले गए लैपटॉप, वीडियो देखिए

JAGRAN DESK

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापे के बाद वहां स्थानीय लोगों ने डकैती डाल दी. जिनके हाथ जो भी लगा वे उसे ले गए. पाकिस्तना की फेडरल जांच एजेंसी ने इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-11 में चीनी नागरिकों द्वारा संचालित सपोर्ट हब पर छापा मारा था और उसके तुरंत बाद लोगों ने अपना ‘कार्यक्रम' चालू कर दिया. लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह कॉल सेंटर कथित तौर पर धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था और अवैध रूप से चलाया जा रहा था. जैसे ही यहां अधिकारी परिसर में घुसे, उनके पीछे स्थानीय लोग भी अंदर आ गए.

"रमजान के पवित्र महीने..."

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जिनमें क्या जवान और क्या बुजुर्ग- लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनिटर, कीबोर्ड, एक्सटेंशन और जो कुछ भी वे ले जा सकते थे, लूटकर ले गए. कुछ ने तो फर्नीचर और कटलरी सेट भी उठा लिए जैसे कि यह सब के लिए मुफ्त की सेल लगी हो.

एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा: "पाकिस्तानियों ने इस्लामाबाद में चीनियों द्वारा संचालित एक कॉल सेंटर को लूट लिया है; रमजान के पवित्र महीने के दौरान फर्नीचर और कटलरी के साथ सैकड़ों लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो गए."

वीडियो तेजी से वायरल हो गया, और कहने की जरूरत नहीं कि लोगों ने एक से बढ़कर एक कमेंट किए. एक व्यक्ति ने कहा, "पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जहां बिजनेस खोलना क्रिप्टो में निवेश करने से ज्यादा जोखिम भरा है."

एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि उन्होंने कॉल सेंटर को चैरिटी ड्राइव समझ लिया: लैपटॉप से ​​लेकर कटलरी तक सब कुछ चला गया!"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्जी गतिविधियों को अंजाम देने और दुनिया भर के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में जांच के दायरे में आने के बाद कॉल सेंटर पर छापा मारा गया था. कुछ चीनी नागरिकों सहित विदेशियों का एक समूह कथित तौर पर यहां रैकेट चलाने में शामिल था. छापेमारी में कुछ विदेशियों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, कुछ भागने में सफल रहे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/if-the-raids-on-pakistan-fake-call-center-were-raided/article-14489

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.