11 साल में 27 करोड़ भारतीयों ने तोड़ी गरीबी की जंजीर: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज

Business

वर्ल्ड बैंक की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने बीते 11 वर्षों में अत्यधिक गरीबी के मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार, 2011-12 में जहां देश की 27.1% आबादी एक्स्ट्रीम पॉवर्टी यानी अत्यधिक गरीबी की रेखा से नीचे थी, वह आंकड़ा अब 2022-23 में घटकर सिर्फ 5.3% रह गया है। इस अवधि में करीब 27 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या 34.44 करोड़ से घटकर 7.52 करोड़ रह गई है। इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों का नतीजा माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार जैसे 5 राज्यों ने निभाई बड़ी भूमिका

वर्ल्ड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे पांच राज्यों ने गरीबी में आई इस गिरावट में दो-तिहाई से अधिक योगदान दिया है। 2011-12 में भारत की अत्यधिक गरीब आबादी का 65% इन्हीं राज्यों में था।

ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी 18.4% से घटकर 2.8%, शहरी इलाकों में सिर्फ 1.1%

गरीबी का आकलन 3.00 डॉलर प्रतिदिन की अंतरराष्ट्रीय रेखा पर किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रामीण भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 18.4% से घटकर 2.8% और शहरी भारत में 10.7% से घटकर 1.1% पर आ गई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि विकास की योजनाओं का लाभ देश के हर कोने तक पहुंचा है।

पुराने बेंचमार्क के हिसाब से भी भारत ने गरीबी पर भारी प्रहार किया

यदि 2.15 डॉलर प्रतिदिन (2017 कीमतों) के पुराने बेंचमार्क के अनुसार आकलन किया जाए, तो 2011-12 में गरीबी दर 16.2% थी, जो 2022 तक घटकर सिर्फ 2.3% रह गई। इस मानक के अनुसार करीब 17 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं।

मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी भी 53.8% से गिरकर 15.5% पर

भारत ने मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी यानी स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के मानकों पर भी बड़ी सफलता पाई है। MPI के अनुसार, 2005-06 में यह दर 53.8% थी जो 2022-23 तक घटकर 15.5% रह गई। यह संकेत है कि भारत में जीवन स्तर हर दिशा में सुधरा है।

प्रधानमंत्री ने बताईं गरीबी कम होने की वजहें: योजनाओं का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, डिजिटल सेवाओं और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी योजनाओं की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इन पहलों से गरीबों को घर, रसोई गैस, इलाज और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलीं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो पाए।

‘गरीबी मुक्त भारत’ की दिशा में मजबूत कदम: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। यह 'गरीबी मुक्त भारत' के सपने की दिशा में एक मजबूत कदम है।” उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह प्रगति अब और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

11 साल में 27 करोड़ भारतीयों ने तोड़ी गरीबी की जंजीर: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज

Business

रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या 34.44 करोड़ से घटकर 7.52 करोड़ रह गई है। इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों का नतीजा माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार जैसे 5 राज्यों ने निभाई बड़ी भूमिका

वर्ल्ड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे पांच राज्यों ने गरीबी में आई इस गिरावट में दो-तिहाई से अधिक योगदान दिया है। 2011-12 में भारत की अत्यधिक गरीब आबादी का 65% इन्हीं राज्यों में था।

ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी 18.4% से घटकर 2.8%, शहरी इलाकों में सिर्फ 1.1%

गरीबी का आकलन 3.00 डॉलर प्रतिदिन की अंतरराष्ट्रीय रेखा पर किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रामीण भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 18.4% से घटकर 2.8% और शहरी भारत में 10.7% से घटकर 1.1% पर आ गई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि विकास की योजनाओं का लाभ देश के हर कोने तक पहुंचा है।

पुराने बेंचमार्क के हिसाब से भी भारत ने गरीबी पर भारी प्रहार किया

यदि 2.15 डॉलर प्रतिदिन (2017 कीमतों) के पुराने बेंचमार्क के अनुसार आकलन किया जाए, तो 2011-12 में गरीबी दर 16.2% थी, जो 2022 तक घटकर सिर्फ 2.3% रह गई। इस मानक के अनुसार करीब 17 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं।

मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी भी 53.8% से गिरकर 15.5% पर

भारत ने मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी यानी स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के मानकों पर भी बड़ी सफलता पाई है। MPI के अनुसार, 2005-06 में यह दर 53.8% थी जो 2022-23 तक घटकर 15.5% रह गई। यह संकेत है कि भारत में जीवन स्तर हर दिशा में सुधरा है।

प्रधानमंत्री ने बताईं गरीबी कम होने की वजहें: योजनाओं का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, डिजिटल सेवाओं और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी योजनाओं की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इन पहलों से गरीबों को घर, रसोई गैस, इलाज और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलीं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो पाए।

‘गरीबी मुक्त भारत’ की दिशा में मजबूत कदम: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। यह 'गरीबी मुक्त भारत' के सपने की दिशा में एक मजबूत कदम है।” उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह प्रगति अब और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-11-years-27-crore-indians-broke-povertys-chained-world/article-23508

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.