2026 में ममता सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे: अमित शाह ने कोलकाता में भरी हुंकार

Jagran Desk

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोरदार घोषणा की कि 2026 में वे ममता बनर्जी की सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे। शाह ने बंगाल में हो रही हिंसा और अवैध घुसपैठ को लेकर तीखी आलोचना की और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का दावा किया।

अमित शाह ने कहा, “जब भी शुभेंदु अधिकारी विधानसभा में खड़े होते हैं, तो ममता बनर्जी डर जाती हैं। चुनावों में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। अगर हिंसा के बिना मतदान होता है, तो बंगाल की जनता को वास्तविकता समझ में आ जाएगी।”

शाह ने बंगाल की सुरक्षा स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दशकों से बांग्लादेश से बड़ी संख्या में घुसपैठिये भारत में आ रहे हैं, जो राज्य में वोट बैंक राजनीति को आगे बढ़ाने का जरिया बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह खेल अब लंबे समय तक नहीं चलेगा।

उन्होंने भाजपा की चुनावी प्रगति का भी हवाला देते हुए बताया कि 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीतीं और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 97 सीटों पर आगे रही। शाह ने कहा, “हमें यदि थोड़ी और मेहनत करनी है, तो 2026 के चुनाव में भाजपा बंगाल में सरकार बना लेगी।”

मुर्शिदाबाद दंगों पर अमित शाह ने आरोप लगाया कि यह एक राज्य प्रायोजित दंगा था, जहां भाजपा ने ममता सरकार से बीएसएफ की मदद मांगी थी, लेकिन ममता ने इस पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि ममता सरकार हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण देती है और वक्फ बिल के विरोध को लेकर सवाल उठाए।

गोरखाओं को आश्वासन देते हुए शाह ने कहा, “अगर हम सत्ता में आए तो किसी भी नेता को जेल नहीं भेजा जाएगा। साथ ही हम सीएए लागू करेंगे, जिससे बंगाल में घुसपैठ रोकने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।”

अमित शाह ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे मोदी सरकार के दिए गए 8,27,000 करोड़ रुपये का लाभ पाना चाहते हैं तो भाजपा को सत्ता में लाएं। उन्होंने कहा, “हिंदुओं को बचाने और घुसपैठ रोकने के लिए कमल का फूल बंगाल में एक मौका जरूर दीजिए।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

2026 में ममता सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे: अमित शाह ने कोलकाता में भरी हुंकार

Jagran Desk

अमित शाह ने कहा, “जब भी शुभेंदु अधिकारी विधानसभा में खड़े होते हैं, तो ममता बनर्जी डर जाती हैं। चुनावों में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। अगर हिंसा के बिना मतदान होता है, तो बंगाल की जनता को वास्तविकता समझ में आ जाएगी।”

शाह ने बंगाल की सुरक्षा स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दशकों से बांग्लादेश से बड़ी संख्या में घुसपैठिये भारत में आ रहे हैं, जो राज्य में वोट बैंक राजनीति को आगे बढ़ाने का जरिया बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह खेल अब लंबे समय तक नहीं चलेगा।

उन्होंने भाजपा की चुनावी प्रगति का भी हवाला देते हुए बताया कि 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीतीं और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 97 सीटों पर आगे रही। शाह ने कहा, “हमें यदि थोड़ी और मेहनत करनी है, तो 2026 के चुनाव में भाजपा बंगाल में सरकार बना लेगी।”

मुर्शिदाबाद दंगों पर अमित शाह ने आरोप लगाया कि यह एक राज्य प्रायोजित दंगा था, जहां भाजपा ने ममता सरकार से बीएसएफ की मदद मांगी थी, लेकिन ममता ने इस पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि ममता सरकार हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण देती है और वक्फ बिल के विरोध को लेकर सवाल उठाए।

गोरखाओं को आश्वासन देते हुए शाह ने कहा, “अगर हम सत्ता में आए तो किसी भी नेता को जेल नहीं भेजा जाएगा। साथ ही हम सीएए लागू करेंगे, जिससे बंगाल में घुसपैठ रोकने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।”

अमित शाह ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे मोदी सरकार के दिए गए 8,27,000 करोड़ रुपये का लाभ पाना चाहते हैं तो भाजपा को सत्ता में लाएं। उन्होंने कहा, “हिंदुओं को बचाने और घुसपैठ रोकने के लिए कमल का फूल बंगाल में एक मौका जरूर दीजिए।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-2026-amit-shah-will-overthrow-mamta-government-forever-in/article-22889

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.