- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या: सीट विवाद बना मौत की वजह, 15 हमलावरों ने 10 किमी तक की मारपी...
चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या: सीट विवाद बना मौत की वजह, 15 हमलावरों ने 10 किमी तक की मारपीट
Jagran Desk
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चलती ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में करीब 15-20 लोगों ने मिलकर 39 वर्षीय दीपक यादव की लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई कर दी। खेकड़ा स्टेशन पहुंचते-पहुंचते दीपक की सांसें थम चुकी थीं।
घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ हमलावर ट्रेन में दीपक पर लगातार हमला कर रहे हैं, जबकि कुछ यात्री उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद बना मौत का कारण
दीपक यादव, खेकड़ा कस्बे का निवासी था और दिल्ली में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में काम करता था। शुक्रवार को वह घर लौट रहा था। फखरपुर स्टेशन के पास कुछ स्थानीय युवकों से सीट को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद भीड़ ने उसे ट्रेन के भीतर पीटना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी करीब 10 किमी तक दीपक को मारते रहे। खेकड़ा स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही हमलावर उतरकर भाग गए। दीपक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के वायरल वीडियो में दिखी बर्बरता
तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले में दीपक को पीटा जाता दिख रहा है, दूसरे में कोच में अफरातफरी मची है और तीसरे में हमलावर ट्रेन से कूदकर भागते नजर आ रहे हैं।
दीपक के पड़ोसियों और परिजनों का आरोप है कि हमलावर 'राहुल बाबा गैंग' से जुड़े हुए हैं, जो अक्सर इस रूट पर ट्रेनों में ग्रुप बनाकर यात्रा करते हैं। दीपक पर धारदार हथियार से हमले की भी आशंका जताई जा रही है।
इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
दीपक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं – एक 12 वर्षीय बेटी और ढाई साल का बेटा। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है, वहीं दीपक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी, चार आरोपी हिरासत में
जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तलान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए