दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, रात में भी बिगड़ेगा मौसम,दो दिन अलर्ट

JAGRAN DESK

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पूर्वी और मध्य भारत में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तर और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है. वहीं आज दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई है.

देशभर में पिछले कई महीनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है तो वहीं उत्तर और उत्तर पूर्वी हिस्से में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. आज दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई है. वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

दक्षिणी दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने लगी और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं. अचानक मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक लौट आई है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.शाम में जैसे ही आसमान में काले बादल छाए, वैसे ही कुछ ही देर बाद तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई.

इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू चलने के आसार है. जबकि पश्चिम हिमालय क्षेत्र और अरुणांचल प्रदेश में बारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी 15 और 16 मार्च को बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. वहीं दिल्ली का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ओडिशा झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. ओडिशा में 14 से 17 मार्च झारखंड में 14 से 17 मार्च और गंगीय पश्चिम बंगाल में 15 से 17 मार्च तक भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इन राज्यों में तापमान 40 से अधिक पहुंचने की संभावना जताई है. आंध्र प्रदेश में 14 से 15 मार्च को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं मौसम विभाग अनुसार, गुजरात में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग का क्या है अलर्ट?

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 14 से 16 मार्च के बीच भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान,लद्दाख और जम्मू कश्मीर में 14 और 15 मार्च को भारी बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी 15 और 16 मार्च को भारी होने की संभावना जताई है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अरुणांचलप्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में 14 से 17 मार्च के दौरान आंधी और बारिश की आशंका जताई है. इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, रात में भी बिगड़ेगा मौसम,दो दिन अलर्ट

JAGRAN DESK

देशभर में पिछले कई महीनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है तो वहीं उत्तर और उत्तर पूर्वी हिस्से में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. आज दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई है. वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

दक्षिणी दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने लगी और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं. अचानक मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक लौट आई है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.शाम में जैसे ही आसमान में काले बादल छाए, वैसे ही कुछ ही देर बाद तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई.

इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू चलने के आसार है. जबकि पश्चिम हिमालय क्षेत्र और अरुणांचल प्रदेश में बारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी 15 और 16 मार्च को बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. वहीं दिल्ली का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ओडिशा झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. ओडिशा में 14 से 17 मार्च झारखंड में 14 से 17 मार्च और गंगीय पश्चिम बंगाल में 15 से 17 मार्च तक भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इन राज्यों में तापमान 40 से अधिक पहुंचने की संभावना जताई है. आंध्र प्रदेश में 14 से 15 मार्च को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं मौसम विभाग अनुसार, गुजरात में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग का क्या है अलर्ट?

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 14 से 16 मार्च के बीच भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान,लद्दाख और जम्मू कश्मीर में 14 और 15 मार्च को भारी बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी 15 और 16 मार्च को भारी होने की संभावना जताई है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अरुणांचलप्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में 14 से 17 मार्च के दौरान आंधी और बारिश की आशंका जताई है. इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-many-areas-of-delhi-rain-will-deteriorate-at-night/article-13948

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.