- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से हमला, किसी का फटा सिर तो कई की टूटी हड्डी, डिप्टी CM सम्राट चौध...
पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से हमला, किसी का फटा सिर तो कई की टूटी हड्डी, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने मान सरकार को घेरा
JAGRAN DESK
पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से हमले का मामला सामने आया है। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए। बिहार के डिप्टी CM ने मान सरकार को घेरा।
पंजाब के बठिंडा में गुरु काशी यूनिवर्सिटी के कैंपस में बिहार के छात्रों पर स्थानीय लोगों के द्वारा तलवार से हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बठिंडा के लोकल लोगों ने बिहार के छात्रों को निशाना बनाकर तलवार से उनके ऊपर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हमले में कई स्टूडेंट का सिर फट गया है, तो कई लोगों की हड्डियां टूट गई। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो शिकायत करने पर बिहारी छात्रों को ही निष्कासित कर दिया गया।
छात्रों ने स्थानीय लोगों, सुरक्षागार्डों पर हमले का आरोप लगाने के साथ-साथ पंजाब पुलिस पर भी मदद ना करने का आरोप लगाया है। हमले में करीब 20 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं। छात्रों का कहना है कि जो यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं है, वो भी कैंपस के अंदर आकर बिहारी स्टूडेंट्स पर हमले कर रहे हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी अथॉरिटी और पंजाब पुलिस का कहना कुछ और ही है। कॉलेज की तरफ से जारी बयान में कहा जा रहा है कि ये लड़ाई बिहारी छात्रों के ही दो गुटों में हुई है। छात्रों का भविष्य खराब ना हो इसलिए पुलिस में सिकायत दर्ज नहीं कराई जा रही है।
पंजाब पुलिस का बयान
तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश स्नेही ने इस मामले में कहा, "गुरुकाशी यूनिवर्सिटी में 18-19 मार्च को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बिहार के छात्रों ने अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पैसे इकट्ठा किए थे। फिर कुछ छात्रों को लगा कि जिस समूह ने पैसे इकट्ठा किए हैं, उन्होंने पूरा पैसा सांस्कृतिक गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं किया। इस वजह से छात्रों के बीच हाथापाई हुई। 19 तारीख को भी छात्रों के बीच हाथापाई हुई, उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया। हमें उस समय कोई शिकायत नहीं मिली थी।"
उन्होंने कहा कि आज यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हमें फोन करके बताया कि दो समूह लड़ रहे हैं और पुलिस बल की मांग की। हम मौके पर पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत के आधार पर बिहार के कुछ छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ यहां बुलाया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हमें बताया कि वे छात्रों के खिलाफ कोई (पुलिस) कार्रवाई नहीं चाहते हैं और वे छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेंगे। हालांकि, पुलिस से सोशल मीडिया पर तलवार वाली जो वीडियो वायरल हो रही है, उसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की अभी जांच की जा रही है।
डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने मान सरकार को घेरा
बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा, "पंजाब के भटिंडा की गुरु काशी यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों पर हुए जानलेवा हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है। बिहार के कई युवा इस घटना में घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब गुंडागर्दी का गढ़ बन गया है। आप-दा पार्टी ने पंजाब में जातीय और अन्य राज्यों के प्रति वैमनस्य को बढ़ाने का काम किया है। मेरी मांग है कि पंजाब सरकार बिहार के छात्रों को त्वरित सुरक्षा प्रदान करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए