- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले का विरोध, मंत्री दिनेश सिंह धरने पर बैठे, भाजपा कार्यकर्ताओं से ह...
रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले का विरोध, मंत्री दिनेश सिंह धरने पर बैठे, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई धक्कामुक्की
Jagran Desk
राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है राहुल गांधी का रायबरेली दौरा। बुधवार को जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली जा रहे थे, तो उनके काफिले का रास्ता रोक दिया गया।
योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ मिलकर सड़क पर धरना दे दिया और राहुल गांधी के काफिले के खिलाफ "राहुल वापस जाओ" के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान पुलिस ने मंत्री दिनेश सिंह को हटाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके बीच धक्कामुक्की भी देखने को मिली। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट के जरिए रायबरेली आए थे। वहां से हरचंदपुर में अपनी कार रोककर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं से मुलाकात की।
राहुल गांधी इस दौरे के दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, प्रशासन के साथ दिशा-निर्देश बैठक में हिस्सा लेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह उनके लोकसभा चुनाव जीतने के बाद छठा दौरा है, जिसमें वे जनता के बीच पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
इस बीच, सपा कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर भी लगाया है, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में चित्रित किया गया है। प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राहुल निर्मल बागी ने इसे विशेष सम्मान बताया और कहा कि ये तीनों नेता पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका मानना है कि ये नेता वोट चोरी और अन्य अन्याय के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए इन्हें समाज का ब्रह्मा-विष्णु-महेश कहा जा सकता है।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए