काजोल और रानी मुखर्जी के चाचा का निधन, दिग्गज एक्टर ने 83 की उम्र में ली आखिरी सांस

JAGRAN DESK

काजोल और रानी मुखर्जी के चाचा और निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का निधन हो गया है। एक्टर ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।

काजोल और रानी मुखर्जी के चाचा और निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। देब मुखर्जी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। होली के त्योहार के बीच सामने आई इस खबर ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। उनके प्रवक्ता ने पुष्टि की कि उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। काजोल और रानी मुखर्जी दोनों ही अपने चाचा देब से काफी करीब थी। बता दें, देब मुखर्जी आशुतोष गोवारिकर के ससुर भी थे।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे ये सितारे

देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार 14 मार्च को शाम 4 बजे जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। अंतिम संस्कार में काजोल, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, तनुजा, तनिषा, आदित्य चोपड़ा, अषुतोश गोवारिकर सहित उनके परिवार के कई सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। बता दें, देब मुखर्जी प्रसिद्ध समर्थ-मुखर्जी परिवार का हिस्सा थे। बॉलीवुड के कई और नामी सितारों के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आ रही है।

यहां देखें पोस्ट

इन फिल्मों में किया काम

अभिनेता ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी 'और 'अभिनेत्री' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं के साथ अपना करियर शुरू किया। हालांकि उन्होंने अभिनय जारी रखा और 'दो आंखें' और 'बातों बातों में' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आए, लेकिन देब को पर्दे पर अपने भाई जॉय जैसी सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अपने करियर के बाद में उन्होंने 'जो जीता वही सिकंदर' और 'किंग अंकल' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। आखिरी बार वो साल 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे।।

काजोल के लगते हैं सगे चाचा

बता दें, प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी काजोल के दादा थे और उनके सबसे बडे़ बेटे शोमू मुखर्जी (काजोल के पिता) थे। देव मुखर्जी, जॉय मुखर्जी, रोनो मुखर्जी और सुब्बीर मुखर्जी एक्ट्रेस काजोल के सगे चाचा हैं। 1941 में कानपुर में जन्मे देब मुखर्जी एक प्रतिष्ठित और सफल फिल्म परिवार से थे। उनकी मां सतीदेवी, अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार की एकमात्र बहन थीं। उनके भाई-बहनों में सफल अभिनेता जॉय मुखर्जी और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी शामिल थे, जिन्होंने बॉलीवुड स्टार तनुजा से विवाह किया था। उनकी भतीजी काजोल और रानी मुखर्जी हैं। देब मुखर्जी की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी से उनकी बेटी सुनीता का विवाह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से हुआ है। अयान उनकी दूसरी शादी से पैदा हुए बेटे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

काजोल और रानी मुखर्जी के चाचा का निधन, दिग्गज एक्टर ने 83 की उम्र में ली आखिरी सांस

JAGRAN DESK

काजोल और रानी मुखर्जी के चाचा और निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। देब मुखर्जी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। होली के त्योहार के बीच सामने आई इस खबर ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। उनके प्रवक्ता ने पुष्टि की कि उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। काजोल और रानी मुखर्जी दोनों ही अपने चाचा देब से काफी करीब थी। बता दें, देब मुखर्जी आशुतोष गोवारिकर के ससुर भी थे।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे ये सितारे

देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार 14 मार्च को शाम 4 बजे जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। अंतिम संस्कार में काजोल, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, तनुजा, तनिषा, आदित्य चोपड़ा, अषुतोश गोवारिकर सहित उनके परिवार के कई सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। बता दें, देब मुखर्जी प्रसिद्ध समर्थ-मुखर्जी परिवार का हिस्सा थे। बॉलीवुड के कई और नामी सितारों के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आ रही है।

यहां देखें पोस्ट

इन फिल्मों में किया काम

अभिनेता ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी 'और 'अभिनेत्री' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं के साथ अपना करियर शुरू किया। हालांकि उन्होंने अभिनय जारी रखा और 'दो आंखें' और 'बातों बातों में' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आए, लेकिन देब को पर्दे पर अपने भाई जॉय जैसी सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अपने करियर के बाद में उन्होंने 'जो जीता वही सिकंदर' और 'किंग अंकल' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। आखिरी बार वो साल 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे।।

काजोल के लगते हैं सगे चाचा

बता दें, प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी काजोल के दादा थे और उनके सबसे बडे़ बेटे शोमू मुखर्जी (काजोल के पिता) थे। देव मुखर्जी, जॉय मुखर्जी, रोनो मुखर्जी और सुब्बीर मुखर्जी एक्ट्रेस काजोल के सगे चाचा हैं। 1941 में कानपुर में जन्मे देब मुखर्जी एक प्रतिष्ठित और सफल फिल्म परिवार से थे। उनकी मां सतीदेवी, अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार की एकमात्र बहन थीं। उनके भाई-बहनों में सफल अभिनेता जॉय मुखर्जी और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी शामिल थे, जिन्होंने बॉलीवुड स्टार तनुजा से विवाह किया था। उनकी भतीजी काजोल और रानी मुखर्जी हैं। देब मुखर्जी की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी से उनकी बेटी सुनीता का विवाह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से हुआ है। अयान उनकी दूसरी शादी से पैदा हुए बेटे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-the-country-the-situation-in-the-country-is-in/article-13928

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.