इस राज्य में 11वीं की परीक्षाएं रद्द, छात्रों को 12वीं में किया जाएगा प्रमोट

JAGRAN DESK

असम में 11वीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. राज्य में पंचायत चुनावों के कारण सरकार ने यह फैसला लिया.

असम के राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंचायत चुनावों के कारण 11वीं कक्षा की परीक्षा के शेष विषयों को रद्द करने का फैसला किया है. असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार, मार्च 2025 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को 2026 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी.

रनोज पेगू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पंचायत चुनाव प्रक्रिया 20 मई, 2025 तक जारी रहने और शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी होने के मद्देनजर, बोर्ड ने शेष एचएस प्रथम वर्ष (11वीं कक्षा) की परीक्षाएं, 2025 रद्द करने का फैसला किया है. मार्च 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बोर्ड के निर्णय के अनुसार 2026 में एचएस अंतिम परीक्षा (12वीं की परीक्षा) देने की अनुमति दी जाएगी."

बोर्ड ने एक बयान में कहा, "पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, यह साफ है कि राज्य के शिक्षक चुनाव की तैयारी, मतदान और मतगणना कर्मचारियों के प्रशिक्षण, चुनाव के संचालन और मतगणना और अन्य कार्यों में लग जाएंगे. राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 20 मई 2025 तक जारी रह सकती है."

    बयान में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में स्कूलों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले 11वीं कक्षा ती परीक्षाएं आयोजित करना काफी मुश्किल होगा और चुनाव प्रक्रिया के बाद शेष परीक्षाएं आयोजित करने में बहुत देर हो जाएगी. इसलिए, बोर्ड ने एचएस प्रथम वर्ष की परीक्षा, 2025 के शेष विषयों की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है."

    27 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव
    असम राज्य चुनाव आयोग ने 2 अप्रैल को राज्य में पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. 27 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव आयोजित किए जाएंगे. राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने मीडिया को बताया कि पहले चरण का मतदान 2 मई को 14 जिलों में होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 7 मई को शेष 13 जिलों में होगा. मतगणना 11 मई को होगी. दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

    इस राज्य में 11वीं की परीक्षाएं रद्द, छात्रों को 12वीं में किया जाएगा प्रमोट

    JAGRAN DESK

    असम के राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंचायत चुनावों के कारण 11वीं कक्षा की परीक्षा के शेष विषयों को रद्द करने का फैसला किया है. असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार, मार्च 2025 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को 2026 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी.

    रनोज पेगू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पंचायत चुनाव प्रक्रिया 20 मई, 2025 तक जारी रहने और शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी होने के मद्देनजर, बोर्ड ने शेष एचएस प्रथम वर्ष (11वीं कक्षा) की परीक्षाएं, 2025 रद्द करने का फैसला किया है. मार्च 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बोर्ड के निर्णय के अनुसार 2026 में एचएस अंतिम परीक्षा (12वीं की परीक्षा) देने की अनुमति दी जाएगी."

    बोर्ड ने एक बयान में कहा, "पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, यह साफ है कि राज्य के शिक्षक चुनाव की तैयारी, मतदान और मतगणना कर्मचारियों के प्रशिक्षण, चुनाव के संचालन और मतगणना और अन्य कार्यों में लग जाएंगे. राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 20 मई 2025 तक जारी रह सकती है."

      बयान में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में स्कूलों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले 11वीं कक्षा ती परीक्षाएं आयोजित करना काफी मुश्किल होगा और चुनाव प्रक्रिया के बाद शेष परीक्षाएं आयोजित करने में बहुत देर हो जाएगी. इसलिए, बोर्ड ने एचएस प्रथम वर्ष की परीक्षा, 2025 के शेष विषयों की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है."

      27 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव
      असम राज्य चुनाव आयोग ने 2 अप्रैल को राज्य में पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. 27 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव आयोजित किए जाएंगे. राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने मीडिया को बताया कि पहले चरण का मतदान 2 मई को 14 जिलों में होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 7 मई को शेष 13 जिलों में होगा. मतगणना 11 मई को होगी. दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-this-state-11th-examinations-canceled-students-will-be-promoted/article-16992

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.