यूपी में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंका:10 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला

JAGRAN DESK

इस बार होली 64 साल बाद रमजान के जुमे के दिन है। इससे पहले 1961 में 4 मार्च को होली और रमजान का शुक्रवार (जुमा) साथ-साथ था। रंग में भंग न पड़ जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रदेश के 10 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है।

संवेदनशीलता को देखते हुए कई शहरों में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। पुलिस-प्रशासन और धार्मिक गुरुओं की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

संभल में मस्जिद को बुधवार को ढंका गया।
संभल में मस्जिद को बुधवार को ढंका गया।
 
संभल में जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। जिले में शांति बनाए रखने के लिए अन्य जिलों से पुलिस फोर्स बुलाकर तैनात की गई है। वहीं संभल में जामा मस्जिद सहित 10 मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढका गया है।

प्रदेश के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मस्जिदों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

TIR

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई भी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहरों में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और उम्मीद जताई जा रही है कि होली और जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होंगे।

जूता मार होली को लेकर शाजहांपुर में ढकी गईं 67 मस्जिदें

शाहजहांपुर में दुनिया की सबसे अनोखी जूते मार होली खेली जाती है. होली से एक हफ्ते पहले जिले की लगभग 67 मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है. ताकि कोई मस्जिदों पर रंग न डाल सके और माहौल को खराब न हो. मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है. दरअसल शाहजहांपुर में जूते मार होली खेली जाती है और लगभग 10 किलोमीटर लंबा एक जुलूस निकाला जाता है. इस जुलूस में भैंसागाड़ी पर लाट साहब को बैठाया जाता है और जूतों से पीटते हुए पूरे शहर में घुमाया जाता है. माहौल न बिगड़े जिसको लेकर जिला प्रशासन 67 मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढक देते हैं. पुलिस का कहना है कि खुफिया विभाग की टीम सादी वर्दी में धार्मिक स्थलों की निगरानी करेगी. इसके साथ ही ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी.

आठ जिलों में नमाज का वक्त बदला, प्रशासन अलर्ट पर

 जौनपुर: जौनपुर में होली-जुमे की नमाज साथ होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज का समय बदला गया है। नमाज अब दोपहर 1 बजे के बजाय डेढ़ बजे पढ़ी जाएगी।  

मिर्जापुर: मिर्जापुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज दोपहर 2 बजे पढ़ी जाएगी। मौलाना नजम अली खान ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है।  

ललितपुर: जुमे की नमाज शुक्रवार को अब पौने दो बजे अदा की जाएगी। शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन ने होली के त्योहार को देखते हुए जुमे की नमाज का समय बढ़ाने की सभी इमामों से गुजारिश की है। मुबीन ने कहा, जिन मस्जिदों में 12:30 से 1 बजे के बीच जुमे की नमाज अदा की जाती है, वह जुमे की नमाज का वक्त एक घंटे बढ़ाएं। बता दें कि शहर में तीन मस्जिदों में जुमे की नमाज 12:45 पर होती है।  

औरैया: होली के दिन नमाज पढ़ने का समय डेढ़ से दो बजे किया गया है। सैयद अख्तर मियां चिश्ती सज्जादा नशीन ने बताया कि मैंने दूसरी मस्जिदों के इमामों से भी समय बढ़ाने की अपील की है। कोई भी हुल्लड़ न करे। सभी को शांति से त्योहार मनाने दें।

मिर्जापुर में मौलाना ने बैठक कर शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

 लखनऊ: शहर में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज को ढाई बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा- हिंदू भाई-बहन होली आराम से मना सकें इसलिए ऐसा किया गया है।  

मुरादाबाद: मुरादाबाद के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने वीडियो जारी कर कहा कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर एक बजे की बजाय दोपहर 2.30 बजे पढ़ी जाएगी।  

रामपुर: शहर काजी सैय्यद खुशनुद मियां ने कहा- होली के दिन जुमे की नमाज जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी। उन्होंने जिले और शहर की मस्जिदों में भी नमाज का समय बदलने की अपील की है।  

उन्नाव: शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज के समय में बदलाव किया है। जुमे की नमाज का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-up-before-holi-the-time-of-prayer-in-10/article-13740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.